भीलवाड़ा। मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरु हो गए हैं। बीजेपी को लगातार मिल रही बढ़त पर ब्रेक लग गया है। 10वे राउंड में बीजेपी की बढ़त कम मिली है। बीजेपी को 324 वोटों की बढ़त रह गई। कांग्रेस को यहां बढ़त मिल रही है। माण्डलगढ़ पंचायत समिति और उपरमाल क्षेत्र कांग्रेस का इलाका माना जा रहा हैं। 10वें राउंड में बीजेपी 32216, कांग्रेस 31882, निर्दलीय 15451 और नोटा 2315।