भीलवाड़ा

राजस्थान में पूरे वेग से बह रही यह नदी, 9 साल बाद पुलिया डूबी, खुशी से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

Banas River: राजस्थान प्रदेश में मानसून ने इस बार जमकर मेहरबानी दिखाई है। नदियां उफान पर है तो ताल-तलैया लबालब है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 10:10 AM IST
Banas River
पूरे वेग से बहती बनास नदी। फोटो: दिनेश पाराशर, ड्रोन साभार: प्रकाश पाराशर

भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश में मानसून ने इस बार जमकर मेहरबानी दिखाई है। नदियां उफान पर है तो ताल-तलैया लबालब है। मेवाड़ की गंगा कहलाने वाली बनास नदी में इस बार भरपूर पानी आया है। मातृकुंडिया बांध के गेट खोले जाने के बाद भीलवाड़ा जिले के आकोला के निकट से गुजर रही बनास नदी में नौ साल बाद पुलिया डूबी हुई है।

आधा किलोमीटर तक बनास नदी की पुलिया पर पानी का फैलाव देखकर ग्रामीणों का मन हर्षाया हुआ है। आकोला कस्बे के निकट बहने वाली बनास नदी की पुलिया पर 9 साल बाद पानी आने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देखने के लिए पहुंची।

आकोला बनास नदी की पुलिया हुई क्षतिग्रस्त

9 साल बाद पानी आने से पुलिया की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा बह गया। वहीं, पुलिया का कुछ हिस्सा भी टूटकर पानी के साथ बह गया। ऐसे में पुलिया पर आवागमन बंद पूरी तरह बंद है। बड़लियास थाना पुलिस ने पुलिया के दोनों तरफ कंटीली झाड़ियां डालकर रास्ते को बंद किया है।

नहर फूटने से सड़कें बनी नहर

इधर, भीलवाड़ा के निकट हलेड गांव से गुजर रही मेजा बांध की नहर में इन दिनों बारिश के कारण पानी बह रहा है। नहर फूट जाने के कारण पानी खेतों में जाने लगा है। गांव वाले भी खेतों में जाने से कीचड़ में फंस रहे हैं पानी की वजह से फसले बर्बाद हो गई हैं।

Updated on:
9 Sep 2025, 10:10 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा