चुनावी साल है एेसे में हमारे नेता अब हर मौके को भुनाने के लिए अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए है
भीलवाड़ा।
चुनावी साल है एेसे में हमारे नेता अब हर मौके को भुनाने के लिए अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए है। अधिकांश विधायक, कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, वाट्एप जैसे साइट्स पर अकाउंट है। अपनी पार्टी की गतिविधियों के साथ ही दिनभर होने वाले कार्यक्रमों के जरिए अपने अकाउंट्स अपडेट करते हैं। अब सोशल मीडिया का इतना प्रभाव है कि कई नेता इनके जरिए समस्याएं सुनते हैं।
जनप्रतिनिधियों का मानना है कि अब युवा वर्ग स्मार्ट फोन उपयोग में लेता है। एेसे में इन माध्यमों का जितना उपयोग किया जाए, जनसम्पर्क की दृष्टि से उतना ही अच्छा है।अब फील्ड में किसी कार्यक्रम की सूचना हो या कोई और संदेश तुरंत फेसबुक ट्विटर पर डाल देते हैं। कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपडेट करने का काम अपने निजी सहायकों को दे रखा है। यहां एक नजर डालते हैं नेताओं की सोशल मीडिया सक्रिया पर.
मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर
फेसबुक पर पेज व अकाउंट है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकांश युवा उनके फ्रेंड है। उन्होंने बताया कि इस पेज के माध्यम से दिनभर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते रहते हैं।
धीरज गुर्जर, जहाजपुर
विधायक गुर्जर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर सक्रिय है। उनके फेसबुक पेज पर कई फॉलोअर है। वे बताते हैं वाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से कोई समस्या बताने पर भी वे तुरंत मदद करते हैं। कई बार वाट्स एप पर एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर वे मौके पर भी पहुंचकर मदद करते हैं।
दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि ट्विटर पर अकाउंट है और फेसबुक पर भी पेज है। कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए है। सुबह पांच से छह सोशल मीडिया पर अपडेट लेकर कार्यकर्ताओं को संदेश देते हैं। साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं के संदेश पढ़कर नीचे के स्तर पर पहुंचाते हैं। इनके माध्यम से जनता से पूरी तरह से जुड़े हुए है।
विवेक धाकड़, विधायक मांडलगढ़
पहली बार विधायक बने विवेक का मानना है कि उन्हें जनता के बीच में रहना ज्यादा पसंद है। इसलिए वे अप्रत्यक्ष रूप से सोशल मीडिया पर जनता से जुड़ंे हैं। उन्होंने बताया कि मैंने फोन नंबर सभी को दे रखे हैं। एेसे में किसी की शिकायत या समस्या होने पर फोन पर ही बात कर निपटाने का प्रयास करते हैं।
रामपाल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
यूआईटी के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शर्मा मानते हैं कि इस जमाने पर अपडेट रहना जरूरी है। इसी कारण वे सोशल मीडिया पर सक्रिय है। पार्टी की बैठक हो या कोई और कार्यक्रम हर जानकारी अपडेट करते हैं। साथ ही सरकार की जो विफलताएं है उसे भी इसी के माध्यम से जनता तक पहुंचाते हैं।
विट्ठलशंकर अवस्थी, शहर विधायक
विधायक अवस्थी ने भी फेसबुक पर अकाउंट बना रखा है। वे जब ऑनलाइन होते हैं तब कई लोग समस्या बताते हैं। उन सभी को एकत्रित कर वे उनका जवाब भी देते हैं। उनके कई और विधानसभा क्षेत्रों के भी मित्र है जिससे पूरे जिले से अपडेट रहते हैं।
शक्तिसिंह हाड़ा, जिला प्रमुख
किसी का जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ। जिला प्रमुख सबसे पहले बधाई देते हैं। हाड़ा का मानना है कि युवा पीढ़ी पूरी तरह सोशल मीडिया पर है। एेसे में जमाने के हिसाब से चलना होगा। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना हमारा काम है। एेसे में सभी माध्यम से उनकी समस्याएं सुनते हैं।