भीलवाड़ा

Bhilwara: पति काम पर जाता और पीछे से आता था दोस्त, भाभी से बनाता था संबंध… लेकिन उस दिन पति जल्दी लौटा और

Affair Exposed In Bhilwara: इसी आधार पर जांच पड़ताल की गई और युवक की पहचान महेन्द्र सिंह के रूप में की गई। शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया।
2 min read
Feature image
Illicit Affair Demo Pic

Bhilwara Murder News: खबर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से है। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसके दोस्त को अरेस्ट किया है। हत्या की यह वारदात शनिवार की है और पुलिस ने सोमवार शाम इस पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला अवैध संबंधों को लेकर है। जिस युवक की हत्या हुई, वह आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखता था। बड़ी बात ये है कि दोनों कई सालों से दोस्त थे और साथ में बिजनेस पार्टनर भी थे। मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है।

सदर पुलिस ने बताया कि शनिवार को इंदिरा विहार कॉलोनी में झाड़ियों के नजदीक एक शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला शव युवक का था। वह खून से लथपथ था और चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ दिया गया था। जांच की तो पता चला कि शव के नजदीक ही ट्रैक्टर के टायरों के निशान हैं। इसी आधार पर जांच पड़ताल की गई और युवक की पहचान महेन्द्र सिंह के रूप में की गई। शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया।

महेन्द्र के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू की। पता चला कि महेन्द्र और रामेवश्वर नाम का युवक दोनों दोस्त थे और साथ ही डेयरी का कारोबार करते थे। अक्सर रूपयों का लेनदेन भी होता था और इसी काम के चलते दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना होता था। जांच की तो पता चला कि महेन्द्र ज्यादा आता था। अक्सर महेन्द्र तब आता था जब रामेश्वर घर नहीं होता था।

पुलिस ने रामेवश्र को तलाश करना शुरू किया और पूछताछ में सामने आया कि रामेश्वर की पत्नी के साथ महेन्द्र के अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले ही रामेश्वर ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ भी लिया था। तभी से दोनों में विवाद चल रहा था। शनिवार को रामेश्वर ने ट्रैक्टर से रौंदकर महेन्द्र की हत्या कर दी और फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध संबंध ने फिर से दो परिवार बर्बाद कर दिए। एक दोस्त की मौत हो गई और दूसरे को जेल हो गई।

Updated on:
02 Dec 2025 08:13 am
Published on:
02 Dec 2025 08:13 am