भीलवाड़ा

गुर्जर कर्जदार तो पत्नी मालामाल, खुद की घटी तो पत्नी की बढ़ी संपत्ति

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
rajasthan election Gujjar owe wife rich

भीलवाड़ा।

मांडल से भाजपा प्रत्याशी व मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर लिया। उनकी ओर से निर्वाचन विभाग में पेश शपथ पत्र पर नजर डालें तो पाएंगे कि 2013 के चुनाव की तुलना में उनकी खुद की अचल संपत्ति आधी रह गई है। उनकी पत्नी सुवाणा प्रधान सरोजदेवी गुर्जर के नाम अचल संपत्ति दुगुनी हो गई है। इसमें खुद कालूलाल गुर्जर के पास नकदी जो थी और कम हो गई।

ये भी पढ़ें

एमसीआइ की हरीझंडी के बाद ही चल पाएगा भीलवाडा मेडिकल कॉलेज

पत्नी के पास पहले मात्र एक लाख 29 हजार रुपए की नकदी थी, जो अब चार लाख 43 हजार रुपए की हो गई। वर्ष 2013 की तुलना में गुर्जर पर देनदारी बढ़ी है। वर्ष 2013 में खुद की देनदारी 31 लाख 29 हजार 984 रुपए थी, जो बढ़कर 98 लाख 34 हजार 235 रुपए हो गई। सरोज देवी की देनदारी 21 लाख 57 हजार 986 रुपए से घटकर दस लाख रुपए रह गई। बैंकों में विभिन्न तरह की जमा राशियों में भी वृद्धि हुई है। पांच साल में गुर्जर व उनकी पत्नी के पास सोने-चांदी के जेवरात में बढ़ोतरी नहीं हुई। गुर्जर की कुल अचल संपत्ति वर्ष 2013 में एक करोड़ 45 लाख 50 हजार जो अब 28 लाख 75 ही रह गई है। सरोज देवी के नाम अचल संपत्ति 62 लाख 50 हजार थी, जो पांच साल में एक करोड़ 79 लाख हो गई है।


मिल्कियत में भूमि ज्यादा
जयपुर की रोशन रेजीडेंसी में फ्लेट, आरसी व्यास कॉलोनी व मुखर्जी पार्क के पास मकान, हाउसिंग बोर्ड मानसरोवर में मकान, गंगारामनगर जयपुर में मकान, हाउसिंग बोर्ड उदयपुर में मकान, मयूर कॉलोनी किशनगढ़ में भूखंड है। इसके अलावा माधवनगर भीलवाड़ा, शिवनगर गुरला में भूखंड हैं। गुरला, पांसल, देवगढ़, गोविंदपुरा, सांगानेर में कृषि भूमि है। इनके नाम एक ट्रेक्टर, मारुति कार भी है।


गहने
95 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी 250 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी 95 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी 250 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी

इस तरह संपत्ति बढ़ी-घटी
वर्ष 2013 वर्ष 2018
विवरण स्वयं पत्नी स्वयं पत्नी
नकदी 1,82,405 1,29,444 1,22,425 4,43,202
बैंक जमा 13,89,799 1,48,526 38,09,569 7,89,039
चल संपत्ति 26, 64, 929 45,45, 005 56, 81,976 32,55,091
अचल संपत्ति 1,45,50,000 62,50,000 28,75,000 1,79,00000
देनदारी 31,29, 984 21,57,986 98,34,235 10,00, 000

ये भी पढ़ें

सो रहे अफसर, जाग रहे मच्छर, बीमारों की नींद खराब
Published on:
13 Nov 2018 08:13 am
Also Read
View All