8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमसीआइ की हरीझंडी के बाद ही चल पाएगा भीलवाडा मेडिकल कॉलेज

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Mahesh Kumar Ojha

•

Updated: 13 Nov 2018, 1:53 AM IST

MCI inspected bhilwara medical college

MCI inspected bhilwara medical college


भीलवाड़ा।

सांगानेर मेडिकल कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र की स्वीकृति से पहले मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) की तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज और महात्मा गांधी अस्पताल का दौरा किया। यहां सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजन नंदा ने बताया कि एमसीआइ टीम ने सुबह एमजीएच का दौरा कर व्यवस्थाएं जांची। वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, प्रयोगशाला, एमसीएच यूनिट समेत अन्य विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उपनियंत्रक डॉ. देवकिशन सरगरा, सहायक प्रोफेसर डॉ. अरुण गौड ने विभागीय गतिविधियों के बारे में बताया। तीन घण्टे के निरीक्षण के बाद एमसीआई टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। उन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं व शैक्षणिक व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक जानकारियां जुटाई। सदस्यों ने छात्रावास, कक्षाकक्ष, स्टॉफ आवास, केन्द्रीय किचन परिसर आदि का निरीक्षण किया। टीम में ओडिशा, दिल्ली एवं चेन्नई के एक-एक अधिकारी शामिल थे। जानकारी के अनुसार टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर एमसीआई को सौंपेंगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल कॉलेज को अगले शैक्षणिक सत्र २०१९ की एनओसी जारी होगी।