भीलवाड़ा

Rajasthan Government Decision : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब आम जनता के लिए भी खुलेंगे ‘राजसी’ दरवाजे

Rajasthan Government Decision : राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग का बड़ा फैसला। प्रदेश में आम जनता के लिए भी 'राजसी' दरवाजे अब खुलेंगे। राजस्थान के सभी सर्किट हाउस (विश्राम भवनों) में अब निजी मेहमान सरकारी आतिथ्य का आनंद उठा सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2026, 1:41 PM IST
Rajasthan government big decision The royal doors Circuit House will now be opened to general public
भीलवाड़ा का सर्किट हाउस। फोटो पत्रिका

Rajasthan Government Decision : राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश के सभी सर्किट हाउस (विश्राम भवनों) के द्वार अब निजी मेहमानों के लिए भी खोल दिए हैं। विभाग के संयुक्त शासन सचिव दाताराम के नवीन आदेशों के बाद, अब भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में भी आम नागरिक ठहर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से यहां भी रौनक बढ़ जाएगी।

राजस्थान के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत यहां आवास की सुविधा और पूर्व आरक्षण विभागीय नियमों के अधीन होगा। सरकारी दौरों पर आने वाले अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि सरकार के मंत्रियों के लिए यहां के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। जिसके बाद उपलब्धता के आधार पर निजी बुकिंग स्वीकार की जाएगी।

किफायती और सुरक्षित आवास

राजस्थान के सर्किट हाउस अपनी भव्यता और बेहतरीन लोकेशन के लिए जाने जाते हैं। यहां ठहरने वाले मेहमानों को किफायती और सुरक्षित आवास के साथ शहर के मुख्य केंद्रों में स्थित सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

हेरिटेज लुक और आधुनिक सुविधा

यहां शुद्ध और पारंपरिक राजस्थानी भोजन के साथ-साथ कस्टमाइज्ड डाइट की सुविधा मिलेगी। हेरिटेज लुक और आधुनिक सुविधाओं (एसी, वाई-फाई, टीवी) से लैस बड़े कमरे यहां खास होंगे। पार्किंग और लॉन में पर्याप्त पार्किंग स्पेस और टहलने के लिए सुंदर बगीचे विशेषता रहेगी। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए इच्छुक व्यक्ति विभागीय पोर्टल या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Updated on:
9 Feb 2026, 1:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?

भीलवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद लड़की की मौत का आरोप, गुस्साई भीड़ ने मेडिकल स्टोर फूंका