भीलवाड़ा

Rajasthan : कोहरे का कहर, जयपुर कोटा बाईपास पर ट्रेलर, कंटेनर से भिड़ा, कंटेनर चालक फरार

राजस्थान में कोहरा कहर बरपा रहा है। कोहरे की वजह से एक ट्रेलर आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ा। कंटेनर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2023, 1:20 PM IST
hanumannagar_road_accident_1.jpg
hanumannagar road accident

Trailer Container Collides :हनुमानगर में कोहरे का साइड इफेक्ट। आज कल राजस्थान में कोहरा कहर बरपा रहा है। घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शहर व आस-पास में सोमवार सुबह भी दूसरे दिन कड़ाके की सर्दी के बीच घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते राजमार्ग पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। पर जरा लापरवाही हुई तो हादसे भी हुए। सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे जयपुर कोटा बाईपास पर एक ट्रेलर आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ा। हादसे में चालक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा चिंताहरण बालाजी कट के समीप राजमार्ग पर हुआ। जहां कोटा की ओर जा रहा एक ट्रेलर आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ा। प्रत्यख्दर्शियों ने बताया कि आगे वाले कंटेनर ने एकाएक ब्रेक लगा दिए। वही कोहरे में दिखाई नहीं देने से ट्रेलर उससे टकरा गया। लेकिन कंटेनर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

ट्रेलर चालक केबिन में फंसा

इधर, ट्रेलर चालक करतार निवासी सरवाड़ चालक केबिन में फंस गया। चालक के सिर, पैर में चोट आई है। काफी देर फंसे रहने से घायल चालक घबरा गया, जिसे एंबुलेंस कर्मचारी ऋतुराज सिंह शक्तावत समेत ने देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची हनुमान नगर पुलिस ने ट्रेलर को दूसरे वाहन से खींचकर सड़क किनारे किया, तब जाकर बाधित यातायात खुला।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : धौलपुर में बेकाबू ट्रक ने छह से ज़्यादा को रौंदा, दो महिलाओं की मौत

यह भी पढ़ें - Rajasthan : जयपुर में चाइनीज अटैक. गर्दन पर वार से 2 लहूलुहान, जानें मामला

Updated on:
25 Dec 2023, 1:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All