8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : धौलपुर में बेकाबू ट्रक ने छह से ज़्यादा को रौंदा, दो महिलाओं की मौत

Dholpur Horrific Accident : धौलपुर के राजाखेड़ा में एक बेकाबू ट्रक ने छह से ज़्यादा लोगों को रौंदा दिया। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Dec 2023, 5:54 PM IST

dholpur.jpg

Dholpur Horrific accident

धौलपुर से एक बड़ी खबर है। धौलपुर के राजाखेड़ा कस्बे में एक बेकाबू ट्रक ने छह से ज़्यादा लोगों को रौंदा दिया। जिसके बाद दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। बाकी चार गंभीर रुप से घायल है। घटनास्थल से पुलिस को सूचना दी गई । जिसके बाद आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत ही गंभीर रुप से घायलों को धोलपुर चिकित्सालय ले जाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ड्राइवर ट्रक सहित हादसे को अंजाम देने के बाद दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। दिहोली पुलिस तेजी दिखाते हुए ट्रक और ड्राइवर को मनिया रोड पर पकड़ लिया है। दुर्घटना कस्बे की टाउन चौकी, पुराना कोर्ट के पास पिनाहट चौराहे पर हुई। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। जनता बुरी तरह से नाराज हो गई और उपद्रव मचाने लगी। साथ ही आवागमन बंद कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद उत्पाती युवकों ने मचाया हंगामा

इस दुर्घटना के बाद पुलिस के प्रति जनता में नाराजगी फूट पड़ी। चिकित्सालय में शव उतारने के बाद करीब 50 युवक लाठियों ओर डंडों के साथ बाजारों को बंद कराने लगे। उन्होंने व्यापारियों के साथ भी मारपीट की। उत्पाती युवकों ने थाने के ठीक सामने हलवाई की दुकान को बंद कराते समय गर्म तेल की कड़ाही को गिरा दिया। जिससे वहो पेटीज खाने आए दिव्यांग युवक हरवेंद्र पुत्र जसवंत के शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। दुकान पर कार्यरत एक अन्य लड़का तेल गिरने से झुलस गया। जिसके बाद युवाओं की टोली ने पूरे बाजार में जमकर उत्पात मचाया। पर वहां तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने का कोई प्रयास नही किया। बाद पुलिस ने कुछ कड़ाई की। बंद बाजार को खुलवाया गया।

यह भी पढ़ें - अलवर में एक दर्जी को मिली PFI की चिट्ठी, जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस अलर्ट

यह भी पढ़ें - Rajasthan : नागौर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने खाया जहर, अजमेर रेफर, मचा हड़कम्प