8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : नागौर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने खाया जहर, अजमेर रेफर, मचा हड़कम्प

Nagaur Big News : नागौर से बड़ी ख़बर। एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खाया। पति-पत्नी और दो बच्चियों ने जान देने की कोशिश की। गंभीर हालात में चारों को अजमेर रेफर किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Dec 2023, 12:13 PM IST

nagaur.jpg

Rajasthan Nagaur

राजस्थान के नागौर से बड़ी ख़बर। मेड़ता के सिरियो के मोहल्ले में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खाया। पति-पत्नी और दो बच्चियों ने जान देने की कोशिश की। गंभीर हालात में चारों को अजमेर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते चारों ने जहर खाया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर हालात में चारों को अजमेर रेफर किया गया। इधर पुलिस जांच में जुट गई है। मामला रविवार सुबह करीब 8.30 बजे का है। जब मेड़ता में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। परिवार में पति-पत्नी और दो पुत्रियों को सुबह 9 बजे मेड़ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद गंभीर अवस्था में अजमेर रेफर किया गया। परिवार के चारों सदस्यों ने लिक्विड पॉइजन का सेवन किया था।



जमीन के बंटवारे का है विवाद

बताया जा रहा है कि प्रारम्भिक तौर पर भाईयों के जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर अवसाद में आकर परिवार के चारों सदस्यों ने यह बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि खेतों में छिड़काव करने वाली विषाक्त आर्गोनो फॉस्फोरस की दो शीशियां घटनास्थल पर मिली हैं।

यह भी पढ़ें - अलवर में एक दर्जी को मिली PFI की चिट्ठी, जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस अलर्ट

पति-पत्नी और दो बच्चों ने की आत्महत्या

मेड़ता के सिरियो के दामावतों के मोहल्ले में रहने वाले कैलाशचंद (45 वर्ष) पुत्र मांगीलाल, उसकी पत्नी उर्मिला (42 वर्ष), विशाका (21 वर्ष) पुत्री कैलाशचंद, कृष्णा (18 वर्ष) पुत्र कैलाशचंद ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है।

उपचार के लिए अजमेर रेफर

इस बड़ी घटना की सूचना के बाद पुलिस उप अधीक्षक नूर मोहम्मद सहित जाप्ता मौके पर पहुंच गए। एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल बयान के लिए अजमेर रवाना किए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार इस विषाक्त का असर कुछ घंटों बाद दिखाई देता हैं, इसलिए जहर का प्रभाव अधिक होने से पहले उपचार करने के लिए अजमेर रेफर किया गया। परिजन दो शीशी साथ लेकर आए थे, जिसके आधार पर विषाक्त का पता लगा है।

यह भी पढ़ें - Video : संसद में घुसपैठ के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा का Rajasthan कनेक्शन, जानकर उड़ जाएंगे होश