8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में एक दर्जी को मिली PFI की चिट्ठी, जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस अलर्ट

PFI Threat Alwar Tailor : राजस्थान के शहर अलवर में एक दर्जी को PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) की चिट्ठी मिली है। जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Dec 2023, 5:33 PM IST

rajasthan_police.jpg

Alwar Police

राजस्थान सूबे के अलवर जिले में एक दर्जी को आतंकवादी संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। यह दर्जी सोहनलाल जाटव अलवर के सदर थाना इलाके में दर्जी की दुकान चलाता है। पीएफआई के नाम से मिली धमकी की एक चिट्ठी बाद से दर्जी सोहन लाल के होश उड़े हुए हैं। इस चिट्ठी में जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई। दर्जी सोहनलाल को यह धमकी भरी चिट्ठी डाक के जरिए 13 दिन पूर्व प्राप्त हुआ था। राजस्थान में दूसरा मौका है जब किसी टेलर को धमकी मिली है। इससे पहले उदयुपर के एक टेलर कन्हैया लाल जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके कुछ दिनों बाद दो लोगों ने टेलर की दुकान पर कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी कन्हैया लाल की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है। चिट्ठी को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित दर्जी सोहन लाल ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की जांच में जुट गई।



चिट्ठी में लिखा संदेश

दर्जी सोहनलाल ने बताया की चिट्ठी 13 दिन पहले डाक के माध्यम से मिली थी। चिट्ठी में लिखा है कि सोहनलाल टेलर मेरी बात को अच्छी तरह से समझ लेना। यह जो तेरी दुकान है यह जगह मुसलामानों की है। सरदार और रोहिताश कुम्हार की दुकान भी मुस्लिम इलाके में है। हमे सरपंच और आस पास के लोगो ने बताया है कि यह सारी जगह मुस्लिम भाइयों की है। आपने इन सभी पर कब्जा कर रखा है। ... ने यह जगह मुस्लिम को बेच कर उनसे खाली करवा ली और मुसलमानों को धोखा दिया। लेकिन अब यह नहीं चलेगा। तुम्हारे से पहले धीरज से बोल रहा हूं कि आप इस जगह की सही कीमत ले लो और इसे खाली करो। अगर खाली नहीं किया तो आपको पता होना चाहिए की आखिर मैं कौन हूं। पीएफआई आपको 31 दिसंबर तक का समय दे रहा है, नहीं तो पीएफआई को पूरी दुनिया जानती है। एक रात में बम से सब नष्ट कर दूंगा। संभल जाओ। पीएफआई।

यह भी पढ़ें - मूवी के टिकट संग बेचा जबरन पॉपकॉर्न, कोर्ट सख्त - मल्टीप्लेक्स पर लगाया 75 हजार रुपए का जुर्माना

रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की - दिनेश मीणा

सदर थाना अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि परिवादी सोहनलाल जाटव की ओर से एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें पीएफआई की ओर से धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र में 31 दिसंबर तक दुकान को खाली करने की बात कही गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में हार पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक, रंधावा बोले - अभी बदलाव नहीं