भीलवाड़ा

बड़ी खबर: राजस्थान में जेल प्रहरी की ऑन ड्यूटी मौत, खून से लथपथ मिला शव, सीने में लगी थी गोली

भीलवाड़ा जिला कारागार में शनिवार रात वॉच टावर पर तैनात आरएसी कांस्टेबल रामकिशोर मीणा का शव संदिग्ध हालत में मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। दो राउंड फायर होने की बात सामने आई। पुलिस आत्महत्या या अन्य कारणों की जांच में जुटी है।
less than 1 minute read
• •
Nov 09, 2025
Rajasthan
भीलवाड़ा जिला जेल परिसर (फोटो- पत्रिका)

भीलवाड़ा: जिला कारागार परिसर में शनिवार रात जेल में कार्यरत कांस्टेबल का वॉच टावर पर संदिग्ध हालत में शव मिला। मृतक के सीने में गोली लगी थी। पता चलने पर जेल में हड़कंप मच गया।

कोतवाली पुलिस और अधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे। आधी रात तक जांच के बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मामला आत्महत्या का है या अन्य कारण, फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, जिला कारागार में आरएसी का कांस्टेबल रामकिशोर मीणा तैनात था। रामकिशोर की ड्यूटी जेल परिसर में ओवरब्रिज के निकट बने वॉच टावर पर थी। रात में अन्य प्रहरी ड्यूटी के लिए वॉच टावर पर गया। वहां से रामकिशोर मृत मिला। उसके सीने में गोली लगी थी और खून से लथपथ था।

जेलकर्मियों को पता लगने पर वहां हड़कंप मच गया। जेल कर्मचारी वहां एकत्र हुए। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और जेल के उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, एएसपी पारस जैन, डीएसपी मनीष बडगुजर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।

वॉच टावर पर खून फैला हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। जेल प्रहरी के पास हथियार था। दो राउंड फायर हुए। प्रहरी हरमाडा का रहने वाला था। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजन देर रात भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच कर रही है।

Updated on:
09 Nov 2025 08:10 am
Published on:
09 Nov 2025 08:10 am
Also Read
View All
RIICO का तोहफा: भीलवाड़ा में 300 से अधिक औद्योगिक भूखंडों पर आवंटन शुरू, राइजिंग राजस्थान MOU धारकों को मिलेगी खास छूट

चूड़ियां, सोफा और भिंडी…राजस्थान पंचायत चुनाव में इन ‘अजब-गजब’ सिंबलों से तय होगी गांव की सरकार, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान पंचायत चुनाव vs स्कूल परीक्षाएं: शिक्षकों में असमंजस, क्या टलेंगे एग्जाम या रद्द होंगी दीपावली की छुट्टियां?

Exclusive: राजस्थान के भीलवाड़ा में पहली बार सीवरेज के ट्रीटेड पानी से चलेगा कपड़ा उद्योग, बचेगा लाखों लीटर भूजल

मामा के सामने काट दिया मां का गला, दरवाजे के पीछे से आती रहीं चीखें; भीलवाड़ा के मंजू देवी हत्याकांड में बेटे को उम्रकैद