भीलवाड़ा

राजस्थान: सीरियल किलर का कबूलनामा, प्राईवेट पार्ट काटे क्योंकि… नशे और मांस का जबरदस्त शौकीन

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से बेहद ही निर्मम हत्याकांड का मामला सामने आया है। बेवजह शक में एक युवक ने अपने दो दोस्तों की हत्या कर दी। जानिए पूरा मामला-
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2025, 2:25 PM IST
Feature image
लाल घेरे में हत्यारा, घर से निकली लाशें, कई लोगों को मार दिया

Bhilwara Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से बेहद ही निर्मम हत्याकांड का मामला सामने आया है। बेवजह शक में एक युवक ने अपने दो दोस्तों की हत्या कर दी। मंदिर के पुजारी को भी दर्दनाक मौत दी। शराब पीने और मांस खाने के शौकीन शख्स ने तीनों को सिर्फ इसलिए मारा क्योंकि उसे शक था कि तीनों ने उस पर कोई जादू किया है । इस कारण उसका काम नहीं चल रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह बेहद ही निर्मम हत्याकांड था। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है। सिलसिलेवार पढ़ें पूरा घटनाक्रम…..

दरअसल भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर थाना इलाके में स्थित एक पुराने अयप्पा मंदिर में चौकीदार साठ साल के लालसिंह की निर्मम तरीके से हत्या तीन दिन पहले कर दी गई थी। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने देखा तो वे भी खौफ से सिहर गए। आरोपी बिना किसी वजह इस तरह से जान ले रहा था। मानों सालों पुरानी दुश्मनी हो। उसने गला काटा, सिर फोड़ा और बाद में पेट में भी चाकू मारे। चौकीदार लाल सिंह ने वहीं दम तोड़ दिया। हांलाकि आरोपी के फरार होने से पहले उसे अरेस्ट कर लिया गया।

आरोपी का नाम दीपक है और वह एक टेलीकॉम कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी कर रहा था। उसकी अच्छी पगार भी थी। वह शादीशुदा नहीं था। उसने पुलिस को बताया कि उसे सिर्फ शक था कि लालसिंह ने उस पर कोई जादू टोना किया है, इसलिए उसे मार दिया। गुरुवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लिया। उसके बाद पुलिस उसके बापूनगर स्थित मकान में गई तो अंदर का नजारा देखकर दहल गई। वहां दो शव और पड़े थे।

पुलिस ने हालात देखे तो पता चला कि दोनों युवकों को पेट और सिर में गंभीर घाव कर मारा गया था। साथ ही दोनों के प्राईवेट पार्ट का बड़ा हिस्सा काट दिया गया था। वहां पर पुलिस को नोटों का एक बंडल मिला जिस पर काला धागा बंधा हुआ था। जांच में पता चला कि जिन दो युवकों को शव मिला उनके नाम संदीप और मोनू टांक थे। वे दोनों दीपक के ही दोस्त थे और दीपक ने ही उनको एक रात पहले पार्टी करने के नाम पर बुलाया था। लेकिन उनके शव बुरी हालत में पुलिस ने बरामद किए।

दीपक से पूछताछ में पता चला कि उसने जादू-टोने के शक में तीन हत्याएं की थी। पुलिस ने उसकी कुंडली खोली तो पता चला कि वह शादीशुदा नहीं था। कुछ समय पहले वह पुलिस पर भी हमला कर चुका था। उसने अपने जीजा और बहन को भी पीटा था। घर में वह अपनी मां के साथ रहता था। वह शराब पीने का शौकीन था और मांस खाने का शौकीन था। वह जिस जानवर का मांस खाता था उसका विशेष अंग खाने का शौकीन था। पुलिस का कहना है तीन हत्याएं करने के बाद भी उसे किसी तरह का मलाल नहीं है। उसके बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।

Updated on:
25 Apr 2025, 2:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा