
Banswara ACB Trap: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बांसवाड़ा एसीबी टीम ने बुधवार को पुलिस निरीक्षक और वकील को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस थाने में कुर्की कार्रवाई से जुड़े एक मामले में 6.5 लाख की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें से 2.5 लाख रुपये लेते समय दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
मुखबिर की सूचना पर एसीबी बांसवाड़ा ने यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके और परिवार के खिलाफ पुलिस थाना राजतालाब द्वारा कुर्की की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान कुछ वाहनों को जब्त कर लिया गया था और बाकी को नहीं जब्त करने व आगे परेशान नहीं करने की एवज में पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने वकील शरीफ खान के जरिए 6.5 लाख रुपये की मांग की थी।
22 और 23 अप्रैल को एसीबी टीम ने रिश्वत मांग की पुष्टि की, जिसमें 1 लाख रुपये पहले ही वकील के माध्यम से थाने परिसर में ले लिए गए थे। इसके बाद आज 24 अप्रैल को जब वकील शरीफ खान, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह के लिए बकाया 2.5 लाख रुपये ले रहा था, तब टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों की संलिप्तता साबित होने पर दिलीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
25 Apr 2025, 8:16 AM IST
Published on:
25 Apr 2025, 8:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.