25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khatu Shyam Ji में देर रात हुई अजीब घटना, खुद को खाटू का सबसे बड़ा भक्त बता रहा था…

Khatu Shyam Ji News : उसके बाद भी वह जैसे-तैसे करीब पचास से साठ फीट ऊपर चढ़ गया। बाद में उसे नीचे उतारने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 25 Apr 2025, 11:07 AM IST

Toran Dwar

Sikar News: खबर राजस्थान के सीकर जिले से है। प्रसिद्ध मंदिर खाटू श्याम जी क्षेत्र में बड़ी घटना से अचानक हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंची और कार्रवाई की। अशांति फैलाने वाले युवक को शांति भंग करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया। उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामला कल रात का है।

पुलिस ने बताया कि मंदिर से पहले तोरण द्वार की यह घटना है। कल रात चूरू जिले का रहने वाला एक युवक मंदिर दर्शन करने के लिया आया था। उसका नाम विकास था। वह तोरण द्वार पर चढ़ गया और उपर से हल्ला मचाने लगा। जबकि तोरण द्वार पर चढ़ने के लिए कोई सीढ़ी नहीं है। उसके बाद भी वह जैसे-तैसे करीब पचास से साठ फीट ऊपर चढ़ गया। बाद में उसे नीचे उतारने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।

पुलिस ने बताया कि वह शराब के नशे में था और खुद को खाटू श्याम जी का भक्त बता रहा था। वह जैसे-तैसे ऊपर तो चढ़ गया था, लेकिन नीचे नहीं उतर पा रहा था। ऐसे में उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उसके परिवार के सदस्यों को भी इस बारे में सूचना दी गई है। अचानक हुए इस घटनाक्रम की सूचना जैसे ही आसपास के इलाके में फैली वहां भीड़ लग गई।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग