भीलवाड़ा

अजमेर जियारत करने जा रहे परिवार की कार का टायर ​फटा, डिवाइडर पर चढ़कर कार पलटने से पिता की मौत, बेटे समेत तीन घायल

जियारत करने अजमेर जा रहे परिवार की कार टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 8:45 PM IST
Road accident in bhilwara
Road accident in bhilwara

रायला।

भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर रायला के निकट रविवार दोपहर जियारत करने अजमेर जा रहे परिवार की कार टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र,मां समेत तीन जने घायल हो गए। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से करीब एक घण्टे राजमार्ग बाधित रहा। रायला पुलिस ने क्रेन मंगवा कर कार सीधी कराई व यातायात सुचारू करवाया। यह हादसा ट्रेलर से ओवरटेक करने के दौरान हुआ।

थानाधिकारी महावीरसिंह के अनुसार कोटड़ी क्षेत्र के आकोला निवासी सिकंदर खां मंसूरी (32), मां मुमताज (45), पुत्र रेहान (4) व पड़ोसी अब्बास सिलावट (23) के साथ अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए रवाना हुए। कार सिकंदर चला रहा था। राजमार्ग पर गायत्री फैक्ट्री के निकट आगे चल रहे ट्रेलर से ओवरटेक करते समय कार का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई तीनों घायलों को रायला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया।


पिकअप से ग‍िरने से श्रम‍िक की मौत
रायला।
सरेड़ी- कुंडिया कलां के बीच पिकअप से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। रायला
पुलिस के अनुसार देवरिया निवासी हेमराज (45) पुत्र बालूराम शर्मा पिकअप पर मजदूरी करता था। वह पिकअप से सरेड़ी से कुंडिया की ओर जा रहा था। इस बीच, रास्ते में वह लघुशंका के लिए पिकअप से उतरा और पुन: बैठने के दौरान चालक ने अचानक पिकअप स्टार्ट कर दी। इससे हेमराज गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रायला पुलिस मामले की जांच कर रही है

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट