भीलवाड़ा

जीमने पीहर जाना चाहती थी मां, गुस्साए बेटे ने मार डाला

युवक ने मां की गला रेतकर हत्या कर दी। मां अपने पीहर जाना चाहती थी। युवक को हिरासत में ले लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2023, 3:01 PM IST
son killed his mother in bhilwara

भीलवाड़ा/पुर। उपनगर पुर में गुरुवार शाम युवक ने मां की गला रेतकर हत्या कर दी। मां अपने पीहर जाना चाहती थी। युवक को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पुर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास रहने वाले शंकरलाल विश्नोई के बेटे सुनील विश्नोई ने गुरुवार शाम मां मंजू देवी (40) की हत्या कर दी। मंजू देवी किसी न्योते पर जीमने के लिए पीहर जाना चाहती थी। बेटे सुनील ने उसे मना किया। इस बात को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई। गुस्साए बेटे ने मां का गला रेतकर मार दिया। सुनील मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, एएसपी चंचल मिश्रा, उपाधीक्षक पुलिस रामचंद्र चौधरी व पुर एसएचओ पूरणमल मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पंहुचाया। एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया।

Published on:
Also Read
View All