भीलवाड़ा

हमेशा आबाद रहने वाले ट्रांसपोर्ट मार्केट में चार दिन से सन्नाटा, नहीं हो रहा माल का लदान, ट्रांसपोर्टरों ने किया परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन

https://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 7:48 PM IST
Transporter's strike in bhilwara
Transporter's strike in bhilwara

भीलवाड़ा।

ऑल इण्डिया मोटर कांग्रेस के आह्वान पर ट्रांसपोर्ट व्यापारी सोमवार चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे ट्रांसपोर्ट मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में ट्रांसपोर्ट संचालक और उससे जुड़े लोग जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे और टेक्स और अन्य समस्या को लेकर वहां प्रदर्शन किया। जिला परिवहन अधिकारी जनार्दन आचार्य को ज्ञापन दिया। हमेशा आबाद रहने वाले ट्रांसपोर्ट मार्केट में चार दिन से सन्नाटा पसरा है।

भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबंधुसिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी दोपहर में पुर बाइपास के निकट जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे। हड़ताली ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड़ वाहनों का टोलनाके पर चालान होने के बावजूद वाहन मालिकों से दुबारा परिवहन विभाग जुर्माना वसूलता है। ट्रांसपोर्ट में कार्यरत ऑटो चालक अधिकतर आठवीं पास है जिससे उनका लाइसेंस नहीं बनते। इससे शैक्षणिक योग्यता में छूट दी जानी चाहिए। जिससे उन्हें लाइसेंस मे छुट दी जावें।

निजी बसों में अवैध रूप से कपड़ों की गांठो का लदान होता है, इसे पूर्णरूप से बंद किया जाए। इसके अलावा भी कई मांग रखी गई। प्रदर्शन को देखते हुए प्रतापनगर थाने से उपनिरीक्षक प्रकाश भाटी वहां पहुंचे। जिला परिवहन अधिकारी आचार्य ने मांग पत्र को सरकार तक पहुंचा देने का आश्वासन दिया। उधर, हड़ताल के चलते माल का परिवहन व लदान नहीं हो पा रहा है।

27 हजार वाहनों के थमे चक्‍के, 22 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभाव‍ित

चार दिन में करीब 22 करोड़ रुपए का कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं 27 हजार लदान वाहनों के चक्के थमे हुए है। हड़ताल के कारण ट्रांसपोर्ट दफ्तरों के ताले लटके हुए है। हमेशा आबाद रहने वाले ट्रांसपोर्ट मार्केट में चार दिन से सन्नाटा पसरा है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल