27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोज में शामिल होने ननिहाल आए बालक की तालाब में डूबने से मौत, खेलते समय पैर फिसलकर तालाब में गिरा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 3:22 PM IST

Child deaths from drowning pond in bhilwara

Child deaths from drowning pond in bhilwara

सवाईपुर।

क्षेत्र के बनका खेड़ा गांव में रविवार को ननिहाल आए बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांव में शोक की लहर छा गई। कोटड़ी पूर्व मण्डल भाजपा नेता कन्हैयालाल जाट ने बताया दस वर्षीय दांथल निवासी कालू उर्फ तोसिब मंसूरी बनका खेड़ा स्थित ननिहाल आया था। ग्रामीणों की ओर से गांव के बाहर भोज रखा गया। इस दौरान कालू भी अपने साथियों के साथ भोज में शामिल होने गया।

READ: हाईवे पर अपहरण व फिरौती गैंग पकड़ने का मामला: लुटेरों ने कहा 24 लाख की कार लेकर घूम रहा है और जेब में पैसा नहीं, पीडित ने कहा मित्र की मांग कर लाया

वे तालाब के निकट खेल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से तोसिब तालाब में गिर गया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। घटना के समय मृतक के पिता हरियाणा में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में छोडऩे पत्नी को गए हुए थे।

READ: अब मोबाइल एप से होगी बिजली बिलों की मॉनिटरिंग, बदलेंगे सभी पुराने मीटर

फंदे पर झूलकर युवक ने दे दी जान
गंगापुर. कस्बे में रविवार शाम को युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। गंगापुर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार गंगापुर निवासी बंशीलाल रेगर के १९ वर्षीय पुत्र सोनू शाम को मकान में अकेला था। परिजन खेत पर गए हुए थे। पीछे सोनू ने कमरे में पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रोजाना शाम को सोनू साथी के साथ कम्प्यूटर सिखने जाता था। शाम को भी साथी उसे बुलाने आया। मकान से आवाज नहीं आने पर साथी अंदर गया तो सोनू को पंखे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। साथी की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए।
इस दौरान परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से फंदे से शव नीचे उतारा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग