भीलवाड़ा

राजस्थान में यहां दो किलोमीटर की दूरी पर ही दो दर्दनाक सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Aug 27, 2018
two died and one injured in two different road accidents in Bhilwara

गेंदलिया/ भीलवाड़ा। भीलवाड़ा—कोटा मार्ग पर सोमवार को बाइक व साइकिल की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में महिला के साथ एक मासूम भी थी। सौभाग्य से मासूम को जरा भी खरोंच नहीं आई।


बाइक व साइकिल में जबरदस्त भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 758 पर ढेलाणा व बनका खेड़ा के मध्य बाइक व साइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें बाइक सवार महिला ने दम तोड़ दिया व पुरुष गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भेजा गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। विद्यालय में मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के तहत दी जाने वाली साइकिल थी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल के दो हिस्से हो गए। वहीं उनके साथ एक 8-10 माह की छोटी बच्ची थी, जिसको एक भी खरोंच नही आई।

ये भी पढ़ें

देसी तमंचों से दादागिरी, बढ़ती हथियार तस्करी बनी खतरा, सांगरिया कस्‍बे में फायरिंग ने खड़े किए सवाल


दो किलोमीटर की दूरी पर ही दो हादसे
इस सड़क मार्ग पर 14 घण्टे के भीतर दो किलोमीटर की दूरी में दो गांव के बीच सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। दूसरा हादसा बनकाखेड़ा के पास पेट्रोल पंप के नजदीक भीलवाड़ा से संवाईपुर की तरफ जा रही एक बाइक अचानक सांड आ जाने से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया। जिसे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाते समय बीच रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक कोटडी थाना क्षेत्र के खरेड़ निवासी सुरेश चंद पिता बद्री लाल गाडरी बताया गया।


जीप व रोडवेज बस की टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
उधर, नागौर शहर के बीकानेर रोड पर डीडवाना बायपास के पास सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जीप व रोडवेज बस की टक्कर हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार नागौर शहर के डीडवाना बायपास के पास एक रोडवेज बस के चालक ने जीप को साइड से टक्कर मार दी, जिससे जीप में सवार छह जने घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, वहीं पुलिस ने घायलों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू करवाया।

ये भी पढ़ें

घूमने की कहकर घर से न‍िकले बाइक सवार तीन युवकों की कुचलने से मौत
Published on:
27 Aug 2018 04:58 pm
Also Read
View All