14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घूमने की कहकर घर से न‍िकले बाइक सवार तीन युवकों की कुचलने से मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
road accident in bhilwara

road accident in bhilwara

जहाजपुर. (भीलवाड़ा)
जहाजपुर-माण्डलगढ़ मार्ग पर पीपलूंद चौराहे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर मौके पर ही तीन जनों की मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार है। जहाजपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर सोमवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों को इसका पता लगा तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

READ: आंखों में आंसू, दिल में स्नेह का प्यार, भाई पर कुर्बान दुनिया की हर खुशी

जहाजपुर थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़ के अनुसार शवों के कपड़ों की ली गई तलाशी में मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान जालमपुरा निवासी अशोक कुमार रेगर, शक्करगढ़ निवासी राकेश रेगर व चन्द्रप्रकाश रेगर के रूप में हुई। । दुर्घटना के बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार तीनों जालमपुरा से बाइक पर सवार होकर घूमकर आने की बात कहकर घर से निकले थे। माना जा रहा है कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया। इससे कुचलने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक वाहन में फंसकर रंगडते हुए गई। इससे दुपहिया वाहन घटनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर मिला। घटना स्थल पर राखी भी बिखरी मिली।

READ: रक्षाबंधन पर चोरों ने पहले काजू, बादाम व मिठाइयां खाई, फिर चटकाए आधा दर्जन घरों के ताले

किसान का शव मिला
बिहारीपुरा ग्राम में किसान का उसी के खेत पर शव मिला। सूचना पर मंगरोप पुलिस मौके पर पहुची ओर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार बिहारीपुरा निवासी मोहन पुत्र घीसालाल भील 55 कल रात अपने ही खेत पर फसल की रखवाली करने गया। अलसुबह घर नही लौटने पर परिजन खेत पर गए तो चारपाई पर मोहन सोता मिला, परिजनों ने जगाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरगढ अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग