सर्वधर्म सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ
भीलवाड़ा।
सेवा भारती के तत्वावधान में नि:शुल्क श्रीराम जानकी विवाह समिति का रविवार को कोटा रोड के यश विहार में सर्वधर्म सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। पं. विजय शर्मा के सानिध्य में एक ही मंडप तले 13 जातियों के 31 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें सवर्ण, पिछड़ा वर्ग व दलित समुदाय से जुड़े जोड़े शामिल थे।
सुबह 10 बजे 31 दुल्हनों को बग्गियों से व 31 दूल्हों को घोड़ी पर बिठाकर यश विहार से बिंदौली निकाली गई। जिसका शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। सजे-धजे दूल्हा-दुल्हनों की बिंदौली मुख्य मार्गों से होते पुन: यश विहार पहुंची, जहां दरवाजे पर 31 वर ने तोरण मारे व फिर दुल्हनों को वरमाला पहनाई।
इसके बाद पाणिग्रहण संस्कार और विदाई हुई। समिति ने हर जोड़े को सुहाग व घरेलू कार्य की आवश्यक 5१ वस्तुएं, वर व वधू के कपड़े, सोने चांदी के जेवर आदि भेंट किए। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश व उदयपुर , चित्तौडग़ढ़ और अजमेर के साथ भीलवाड़ा से आए वर-वधू पक्ष के साथ उनके सभी रिश्तेदारों, अतिथियों एवं शहरवासियों ने सामूहिक भोज का आनन्द लिया।
सुनील चपलोत ने बताया कि संरक्षक शांतिलाल गुर्जर, राज डी पांडे, रामस्वरूप जोशी, भंवरलाल दरगढ़, राजकुमार गोयल, गोपाल जीनगर, ललित पोरवाल, नटवरलाल ओझा, रविंद्रकुमार, सुरेश सुवालका, अशोककुमार सेन, ललितकुमार जैन, लक्ष्मी नारायण मुंदड़ा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राघव सोमानी, कैलाशचंद्र खोइवाल, सुमित्रा दरगड़, साधना मेलाना, मनीषा पारीक, सरस्वती पारीक,
संगीता नागौरी व सुधा चांडक सहित आदि ने सम्मेलन की व्यवस्था संभाली।
संतों ने दिया आशीर्वाद
सामूहिक विवाह समिति के मंत्री किरणसिंह सेठिया के अनुसार, महंत बालयोगी उमेशनाथ, हरिशेवा उदासीन आश्रम के संत मायाराम, महंत गोपालदास, महंत मोहनशरण शास्त्री, मनोहरानंद सरस्वती का दीप प्रज्जवलन व गायत्री मंत्र का उच्चारण कर कार्यक्रम शुरू किया। नवविवाहित जोड़ों को संत-महंतों ने आशीर्वाद दिया। जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, विधायक वि_लशंकर अवस्थी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा ने भी जोड़ो को आशीर्वाद दिया। संचालन राजकुमार स्वर्णकार ने किया।