सरपंच समेत आठ पर दलित की जमीन हड़पने का आरोप
बागोर. बागोर के सरपंच समेत आठ जनों के खिलाफ दलित की जमीन हड़पने, उससे मारपीट व जातिगत अपमान का मामला थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस जांच कर रही है। माण्डल पुलिस उपाधीक्षक चंचल मिश्रा के अनुसार ललिता सरगरा ने मामला दर्ज कराया कि लेसवा रोड स्थित पंचायत के आगे उसके कब्जाशुद्धा भूखण्ड है। वह वर्ष-2013 से काबिज है। 18 मई को बागोर सरपंच ज्योति देवपुरा, पति दीपेश देवपुरा एवं उपसरपंच सम्पलाल आचार्य, गोपालदास वैष्णव, पन्नालाल गाडरी समेत कुछ लोग वहां पहुंचे।