आउटडोर में हालत खराब ही है, लेकिन इनडोर में भी काफी अव्यवस्था है। 10 से 15 फीसदी मरीज अव्यवस्था के चलते बिना बताए वार्ड छोड़कर चले जाते हैं। जानकारों के अनुसार, अस्पताल में रोक के बावजूद निजी एम्बुलेंस संचालक अंदर घूमते हैं। वे मरीजों के परिजनों को यहां सुविधाओं का अभाव बताकर गुमराह करते हैं और निजी अस्पतालों में जाने को प्रेरित करते हैं। अस्पताल में कमीशनखोर गिरोह भी सक्रिय है। वे भी मरीजों और उनके परिजनों को निजी अस्पतालों में जाने को बरगलाते है। इसके बदले निजी अस्पताल उन्हें अच्छा कमीशन देते हैं।