भीलवाड़ा

Rajasthan Crime : पति को छोड़ दोबारा प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, पति ने उठाया चौंकाने वाला कदम

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के छोटे भाई ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

2 min read
Feb 21, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर

भीलवाड़ा। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू पटेल नगर में शनिवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान आनंद सिंह (40) पुत्र भुवनेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो किराए के मकान में रहकर एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर में कोई हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो आनंद सिंह पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: 20 घंटे बाद आनी थी बारात, डोली में होना था विदा, लेकिन अर्थी सजी, 2 बहनों की आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा

पत्नी का प्रेमी दे रहा था धमकियां

प्रतापनगर थाना पुलिस के अनुसार, मृतक के छोटे भाई नरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आनंद की पत्नी कुछ समय पहले एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। करीब दो माह बाद वह लौट आई, लेकिन पारिवारिक तनाव खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा आनंद को फोन पर धमकियां भी दी जाती थीं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।

गहरे तनाव में था आनंद

परिजनों का कहना है कि 19 फरवरी को उसकी पत्नी दोबारा घर छोड़कर चली गई और इस बार अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। बताया जा रहा है कि वह एक पत्र भी छोड़ गई थी। इसके बाद से आनंद गहरे तनाव में था।

घर से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें

बारात में जा रही कार बेकाबू होकर नहर में गिरी, दूल्हे के दो दोस्तों की मौत, 2 अभी भी लापता, एक को बचाया

Published on:
21 Feb 2026 07:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर