भीलवाड़ा

प्री वेडिंग का बढ़ता चलन चिंताजनक, रोकने को आगे आएं महिलाएं, दिलाई शपथ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 8:13 AM IST
women's workshop Bharat Vikas Parishad in bhilwara
women's workshop Bharat Vikas Parishad in bhilwara

भीलवाड़ा।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक भगवतीप्रकाश शर्मा (कुलपति पेसिफि क विश्वविद्यालय उदयपुर) ने समाज में प्री वेडिंग के चलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा-यह कुप्रथा सरीखा है, जिसे रोका जाना चाहिए। इसकी रोकथाम के लिए उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलाई। मौका था भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा का रविवार को पथिक नगर के अग्रवाल भवन में क्षेत्रीय महिला कार्यशाला का।

इसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान प्रांत से बड़ी संख्या में महिला सदस्याओं ने हिस्सा लिया। शर्मा ने कहा कि जगत में मां का स्थान सर्वोपरी है। मां परमात्मा से भी उपर है। महिला के कई रूप है। घर में वह गृहणी की जिम्मेदारी निभाकर पूरे घर का प्रबंध करती है उसे संभालती है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिल्ली के सुरेश जैन ने महिला सशक्तीकरण के लिए भाविप के प्रयासों को सराहना की। जीवन मूल्यों के सृजन पर जोर दिया। कहा, उन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए महिलाओं को घर-घर जाकर विकास के विषयों पर चर्चा करने का भी सुझाव दिया। महिलाओं को समाज के विकास में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।भाविप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रीजनल चेयरमैन शांतिलाल पानगडिय़ा ने कहा कि महिलाएं समय के साथ आगे बढे। महिला बाल विकास मंत्री शशि आजाद ने कहा कि महिलाओं के गुण व कार्यक्षमता का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। बस इस जरूरत इस बात की है कि महिलाएं अपनी शक्ति पहचाने।

रीजनल महिला प्रमुख डॉ. संतोष गोधा, अतिरिक्त राष्ट्रीय महामंत्री डीडी शर्मा ने भी संबोधित किया। राजस्थान मध्य प्रांत की महिला प्रमुख पूर्णा पारीक ने जोन की मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान से आई 385 महिलाओं का स्वागत किया। संचालन अमृता उपाध्याय व गुणमाला अग्रवाल ने किया। वक्ताओं व महिला सदस्यों ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए अग्रवाल भवन में पौधे रोप व ट्री गार्ड लगाए।

Published on: