4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने से सौ मीटर दूर बाइक सवारों ने महिला के गले से मांदलिया छीना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Women's throat snatch Mandelia in bhilwara

Women's throat snatch Mandelia in bhilwara

बागोर ।

थाने से पहले महज 100 मीटर की दूरी पर खेत से घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार रास्ता पूछने के बहाने मांदलिया छीन कर भाग गए।


बताया जाता है 65 वर्षीय चुन्नी देवी रेगर शाम को खेत से घर लौट रही थी । दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार उसके पास आकर रुके और महिला की जाति पूछी । महिला ने रेगर जाति का होना बताया तो बाइक सवारों ने भी खुद को रेगर बताकर आसीन्द जाने का रास्ता पूछा। महिला इशारे से रास्ता बताया तो महिला के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए दूसरे युवक ने मौका पाकर महिला के गले से मांदलिये तोड लिया ।

महिला को धक्का देकर पुलिस थाने के बाहर से बाइक लेकर भाग गए। महिला चिल्लाई तो आस पास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ कर आए । कुछ लोगों पीछा भी किया मगर वो भाग गए ।पुलिस को सूचना देने पर पुलिस भी तलाशने गई । महिला ने लूट की रिपोर्ट दी ।

बिजली के तारे गिरे, हादसा टला

आसींद. ब्यावर भीलवाड़ा मुख्य मार्ग पर गणेश आयल मिल के सामने मुख्य लाइन के तार टूटकर गिर गए। फाल्ट होने से करंट प्रभावित नहीं हुआ। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राहगीरों को भनक लगते ही निगम को फोन किया। आधे घंटे तक कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा ।

दूसरे दिन भी नहीं हुई महिला की शिनाख्त

शाहपुरा . पिवनिया तालाब के पास खाई में मिले महिला के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नही हो सकी। शव को चिकित्सालय के मोर्चरी में रखने के कारण शव की सड़ांध से पास में बने महिला वार्ड व अस्पताल परिसर में दिन भर दुर्गंध फैली रही। भीलवाड़ा से आई एफएसएल टीम ने खाई व घटना स्थल के आसपास से कुछ साक्ष्य जुटाए।
थानाधिकारी देरावर सिंह ने बताया कि जिले के थानों में इतला पहुंचाने के बाद भी कहीं से महिला के गुमशुुदा होने की जानकारी नहीं आई।