भिंड

विधायक से विवाद के बाद कलेक्टर ने लहराई तलवार, वीडियो से फिर मचा सियासी बवाल

Bhind DM- विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के विवाद के बाद भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

2 min read
Sep 05, 2025
Bhind Collector Sanjeev Srivastava waved sword in the air

Bhind DM- विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के विवाद के बाद भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अब उनका तलवार लहराते हुए वीडियो सामने आया है जिससे प्रदेशभर में सियासी बवाल मच गया है। वीडियो कलेक्ट्रेट का बताया जा रहा है जहां कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव म्यान से तलवार निकालकर उसे हवा में लहराते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने तलवार लहराते कलेक्टर का वीडियो जारी करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि कलेक्टर साहब ने भी म्यान से बाहर निकाल कर अपने तेवर जता दिए हैं।

भिंड में खाद संकट और रेत को लेकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह एवं भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच 27 अगस्त को जबर्दस्त विवाद हुआ था जिसपर प्रदेशभर में हल्ला मचा। बाद में कलेक्टर और विधायक ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायतें दर्ज कराईं।

ये भी पढ़ें

एमपी में नई कार्यकारिणी और निगम-मंडलों में नियुक्तियों की कवायद तेज, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री आए भोपाल

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह एवं भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच के विवाद के बाद गुरुवार को एक और घटना हुई जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है। कलेक्टर श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट में अपने चेंबर में म्यान से तलवार निकालकर उसे लहराते नजर आए। उन्हें अधिवक्ताओं ने तलवार भेंट की थी, जिसे कलेक्टर ने म्यान में से निकाला और लहराया।

भिंड के अभिभाषक अशोक सिंह भदौरिया और भुजबल सिंह तोमर अपने साथियों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी लोगों ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का चैंबर में ही सम्मान किया। उन्हें साफा बांधा और तलवार भेंट की। इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने तलवार निकालकर उसे लहराया।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही कलेक्टर श्रीवास्तव और विधायक नरेंद्र कुशवाह की तू-तू, मैं-मैं सुर्खियों में रही थी। इस विवाद के बाद कलेक्टर के तलवार लहराने पर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने घटना का वीडियो अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि भिंड कलेक्टर को लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ तलवार सौंप दी है। कलेक्टर साहब ने भी म्यान से बाहर निकाल कर तेवर जता दिए।

ये भी पढ़ें

एमपी के दो जिलों का बदलेगा नक्शा, कई गांव होंगे इधर से उधर, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Published on:
05 Sept 2025 04:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर