भिंड

Bhind News: कैबिनेट मंत्री के पेट्रोल पंप पर चली गोली, कर्मचारी के सिर पर आई चोट

Petrol pump firing case:डीजल के 1500 रुपए मांगने पर मंत्री के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के सिर पर गोली मार दी गई। कर्मचारी को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर कर दिया गया है।
2 min read
Aug 04, 2026
bhind petrol pump firing case
Bhind petrol pump firing case: डीजल के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर चली गोली (फोटो सोर्स- Patrika)

Bhind Petrol pump firing: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खुलेआम गोलीबारी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के कोहार स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मचारी को सगे भाइयों ने कट्टे से सिर में गोली मार दी। विवाद पंप पर डीजल के 1500 रुपए मांगने से बढ़ा था। घटना के बाद साथी कर्मचारियों की मदद से घायल को पुलिस ने उपचार के लिए मेहगांव अस्पताल पहुंचाया, यहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना रविवार रात 8.15 बजे की बताई जा रही है। मंगलवार तक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का है पेट्रोल पंप

जानकारी के अनुसार कोहार गांव में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप संचालित है। रविवार की रात पंप पर कोंहार निवासी ब्रह्म किशोर उर्फ ब्रह्मा पचौरी डीजल लेने पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक पंप कर्मचारी 35 वर्षीय वेदप्रकाश उर्फ करू पुत्र ब्रजमोहन शर्मा निवासी कोहार ने ब्रह्मा से पूर्व में डलवाए डीजल के 1500 रुपए मांगे। इस पर ब्रह्मा ने लेकिन कहा कि मैंने रुपए दे दिए है, करू ने कहा कि तुम झूठ बोल रहे हो। मुंहवाद के बाद ब्रह्मा ने अपने भाई गजेंद्र पचौरी को बुला लिया।

पैसे मांगने पर हुआ विवाद, कर्मचारी के सिर पर मारी गोली

विवाद के दौरान ब्रह्मा और उसका भाई गालियां देते हुए पंप से सौ मीटर दूर पहुंच गए, यहां करू भी पीछे से आ गया और झगड़ा बढ़ गया। विवाद के बीच ब्रह्मा ने कट्टा निकालकर करू को गोली मार दी। गोली सिर के बाएं ओर से होकर निकल गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

घटना के बाद मेहगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने गांव व रिश्तेदारी में गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन दूसरे दिन भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।

पुलिस ने कहा ये

पंप कर्मचारी को डीजल की उधारी के विवाद को लेकर खतरे से बाहर है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे हैं।-रविंद्र शर्मा, टीआइ, मेहगांव

Updated on:
04 Aug 2026 04:53 pm
Published on:
04 Aug 2026 04:53 pm