भिंड

गोवंश भगाना पड़ा महंगा! पिता-पुत्र ने युवक को डंडे-सरिए से पीटा, दो दिन बाद तोड़ा दम

MP News: एमपी के एक मामूली विवाद में गोवंश भगाने पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने युवक को बेरहमी से पीटा। दो दिन अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
Nov 03, 2025
cattle dispute youth kailash valmiki beaten to death mp news
youth kailash valmiki beaten to death over cattle dispute in bhind (फोटो- सोशल मीडिया)

cattle dispute:भिण्ड के अटेर थाना क्षेत्र के रिदौली गांव में घर के बाहर से गोवंश भगाने के विवाद पर पिता-पुत्र ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो दिन बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को मृतक का पोस्ट मार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द किया है।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय कैलाश पुत्र खिलमन वाल्मीकि निवासी रिदौली 29 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे घर के बाहर से आवारा गोवंश को भगा रहे थे। इसी बात पर पड़ोसी दशरथ वाल्मीकि और उसके बेटे लाखन ने विवाद शुरु कर दिया। झगड़ा बढ़ने पर आरोपियों ने डंडा और सरिया से कैलाश पर हमला कर दिया। मारपीट में कैलाश बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

साथ ही परिजन की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। शनिवार रात 12.30 बजे कैलाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पीएम करवाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। कैलाश की मौत की खबर लगते ही उसकी पत्नी बबीता और मां अंगूरी देवी बेसुध हो गई। (mp news)

पीएम रिपोर्ट के बाद होगी गिरफ्तारी - पुलिस

मारपीट में कैलाश की मौत हुई है। आरोपियों पर पहले ही मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। पीएम रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।- रामनरेश यादव, टीआई, भिण्ड

Updated on:
03 Nov 2025 09:15 am
Published on:
03 Nov 2025 09:15 am