भिंड

करवाचौथ के दिन भिंड में महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में पति के हाथों पिया पानी, इलाज जारी

Karwa Chauth Snake Bite: सांप के काटने के बाद महिला ने सांप को डंडे से मारा, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, इलाज के दौरान पति के हाथों पानी पीकर तोड़ा व्रत।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 5:09 PM IST
Bhind Karwa Chauth Snake Bite
karwa chauth woman snake bite, अस्पताल में भर्ती महिला (source-Patrika)

Bhind Karwa Chauth Snake Bite: मध्यप्रदेश के भिंड में करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही पत्नी की खुद की जिंदगी उस वक्त खतरे में पड़ गई जब सांप ने उसे डस लिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना शहर के वार्ड-4 इंदिरा नगर मेहगांव की है। महिला दोपहर में घर के बाहर मिट्टी खोद रही थी इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। महिला ने परिजन को सांप के डसने की बात बताई जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

करवाचौथ के दिन सांप ने काटा

मेहगांव निवासी 29 वर्षीय पूनम ने अपनी पति दीपक की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। वो दोपहर में घर के बाहर मिट्टी खोद रही थी इसी दौरान करीब एक बजे उसे सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद पूनम ने डसने वाले सांप को डंडे से मार दिया और परिजनों को सांप के डसने के बारे में बताया। कुछ ही देर में पूनम की तबीयत बिगड़ने लगी और परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। पूनम करवाचौथ का व्रत कर रही थी इसलिए अस्पताल में इलाज के दौरान उसने पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा। जिस सांप ने पूनम को काटा था, उस मृत सांप को भी परिजन अपने साथ अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

रुक्मणी को भी सांप ने डसा

भिंड जिले के ऊमरी में भी सर्पदंश की घटना सामने आई है। यहां बीती रात करीब 11 बजे घर में सो रही 32 वर्षीय रूक्मणी पत्नी रणवीर को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद रूक्मणी दर्द से चीख उठी और आवाज सुनकर पति ने कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि एक सांप रूक्मणी के पास था। पति तुरंत रूक्मणी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

Updated on:
29 Oct 2026, 5:09 PM IST
Published on: