भिंड

एमपी की लाड़ली बहनों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, कुछ घंटों बाद खाते में आएंगे 1500-1500 रुपये

Ladli Behna Yojana 38th Installment: सीएम मोहन यादव सागर में रविवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त के 1500 रुपये।
2 min read
Jul 11, 2026
Ladli Behna Yojana
ladli behna yojana 38th installment, सीएम मोहन यादव (source- patika file)

MP Ladli Behna Yojana Installment: मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से भी ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। लाड़ली बहना योजना की जुलाई महीने में मिलने वाली 38वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और कुछ घंटों बाद लाड़ली बहनों के खातों 1500-1500 रुपए आएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए 1,835 करोड़ से भी ज्यादा की राशि ट्रांसफर करने वाले हैं। रविवार को सीएम मोहन यादव भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की किस्त ट्रांसफर करेंगे।

भिंड के लहार में आयोजित होगा कार्यक्रम

सीएम डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे पर रहेंगे। वे यहां लाड़ली बहना के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम लहार में भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा के घर जाएंगे, जहां वे मातृ शोक व्यक्त करने पहुंचेंगे। बता दें कि लाड़ली बहना योजना की 1500 रुपए राशि भेजने का कार्यक्रम पहले मेहगांव के मंडी परिसर में होना तय था। लेकिन गुरुवार को मंत्री राजेश शुक्ला, कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना समेत जिले के अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के जायजे के बाद और बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम का स्थल को बदला गया है। इस दौरान सीएम कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। 83.33 करोड़ की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

ऐसे चेक करें लाड़ली बहना योजना का स्टेट्स

1-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर विजिट करें।

2- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक कर करें।

3- क्लिक करने के बाद नया वेब पेज ओपन होगा, इसमें आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी एंटर करके कैप्चा कोड सबमिट करें।

4- अब दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी डाले।

5-ओटीपी डालते ही आपको अब तक के लाडली बहन योजना इंस्टॉलमेंट पेमेंट स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

इन महिलाओं को मिलता है लाड़ली बहना योजना का लाभ

बता दें कि लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को मिलता है। विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं इस योजना की हकदार है। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। उनके पास स्वयं का बैंक खाता, बैंक खाते मे. आधार लिंक एवं डीबीटी होना अनिवार्य है। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना भी जरूरी है।

Updated on:
11 Jul 2026 09:48 pm
Published on:
11 Jul 2026 09:48 pm