भिंड

प्रतिशोध! बदला लेने की फिराक में घूमता रहा नाग, डसकर ही हटा, पुजारी की मौत

Mata Mandir Pidaura प्राय: नागिन के बदले की कई दास्तानें कही-सुनीं जाती हैं। एमपी में ऐसा ही एक केस तब सामने आया जब एक पुजारी को नाग ने डस लिया और उनकी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2024, 3:55 PM IST
Mata Mandir Pidaura Bhind Police Barohi Police Bhind Nag Story
Mata Mandir Pidaura Bhind Police Barohi Police Bhind Nag Story

Mata Mandir Pidaura Bhind Police Barohi Police Bhind Nag Story नाग-नागिन के संबंध में हजारों किंवदंतियां प्रचलित हैं। प्राय: नागिन के बदले की कई दास्तानें कही-सुनीं जाती हैं। एमपी में ऐसा ही एक केस तब सामने आया जब एक पुजारी को नाग ने डस लिया और उनकी मौत हो गई। नाग कई दिनों से उनके आसपास ही घूम रहा था। बताया जा रहा है कि उसे पत्थर मार दिया था जिसका बदला लेने के लिए वह बेचैन था और आखिरकार पुजारी को उसने डस ही लिया।

एमपी के भिंड जिले में मंदिर के एक पुजारी को नाग ने डस लिया। जहरीले नाग के काटने से उनकी मौत हो गई। पुजारी मंदिर के बाहर सो रहे थे तभी नाग ने उन्‍हें डसा। पुजारी को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

भिंड जिले के बरोही थाना के पिडौरा गांव में यह वाकया हुआ। गांव के माता मंदिर के पुजारी को मंगलवार को नाग ने डस लिया। पुजारी रामकुमार शर्मा मंदिर के बाहर सो रहे थे तभी अपरान्ह करीब तीन बजे उन्हें नाग ने काट लिया। नाग ने पाखर के पेड़ के नीचे सो रहे 65 वर्षीय पुजारी की जांघ में काटा।

जहरीले नाग के डसने से पुजारी की हालत गंभीर हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। पुजारी रामकुमार शर्मा की रास्ते में ही मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका पीएम कराया गया।

गांववाले और मंदिर में आनेवाले भक्त बता रहे हैं कि नाग को दो ​तीन पहले कुछ लोगों ने पत्थर मार दिए थे। वह तभी से बदला लेने की फिराक में था और इसके लिए मंदिर के आसपास ही घूम रहा था। नाग ने मौका देखकर पुजारी को डस ही लिया और इसके बाद वहां से गायब हो गया। पुजारी की दर्दनाक मौत के बाद गांवभर में मातम है।

Updated on:
7 Aug 2024, 3:55 PM IST
Published on: