मंगलवार को मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल और उपनगर बैरागढ़ में मध्यरात्रि में पानी गिरने का अनुमान जताया है। भोपाल के आसपास के जिलों जैसे विदिशा, रायसेन में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा बुरहानपुर, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर, दमोह, नरसिंहपुर, कटनी, पन्ना, सतना, मऊगंज, मैहर, सीधी, सिंगरौली में भी रात में बादल बरस सकते हैं।