भिंड

बदल रहा नक्शा, एमपी के इस जिले में शामिल हुए 38 गांव, परिसीमन मंजूर

MP News: नगर निगम गठन के लिए शहर के परिसीमन प्रस्ताव पर लगी अंतिम मुहर, गजट नोटिफिकेशन में शामिल, बदल रहा नक्शा, 38 गांव जुडे़ंगे... जिले के विस्तार की तैयारी....

2 min read
Jan 01, 2026
MP News Bhind District Map changed(photo: patrika)

MP News: नगर निगम गठन के लिए शहर के परिसीमन प्रस्ताव पर बुधवार को अंतिम मंजूरी मिल गई। समयसीमा को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर की गई प्रक्रिया के चलते प्रस्ताव गजट नोटिफिकेशन में शामिल कर लिया गया है। एक जनवरी से जनगणना कार्य शुरू होने के कारण इसके बाद परिसीमन संबंधी किसी भी प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकती थी, ऐसे में समय रहते अनुमोदन को अहम माना जा रहा है।

नगरपालिका अधिकारियों ने वार्डों की सीमाओं का निर्धारण कर 14 दिसंबर को प्रारूप प्रकाशन किया था। इसके बाद एक सप्ताह तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गईं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के माध्यम से परिसीमन प्रस्ताव शासन को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। साल के अंतिम दिनों में अवकाश के कारण अनुमोदन प्रक्रिया में व्यवधान की स्थिति बनी, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर समन्वय कर ऑनलाइन माध्यम से प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाई गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी समयसीमा की गंभीरता शासन के समक्ष रखी गई, जिसके बाद अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी हो सकी।

ये भी पढ़ें

10 मौतों पर विवादित बयान देकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिया यू-टर्न, गरमाई सियासत

वार्डों की स्थिति में ज्यादा परिवर्तन नहीं

नगरपालिका निगम के लिए वार्ड क्रमांक एक अब अटेर रोड की जगह इटावा रोड पर दीनपुरा, डिडी से शुरू होगा। वार्ड दो में रछेड़ीबिल्हौरा, तीन में रतनूपुरा-चरथर, वार्ड चार में बाराकलां, पांच में मानपुरा, छह में जामना, चंदनपुरा, बबेड़ी मौजे का राजाकापुरा, हरनाथपुरा को शामिल किया गया है। वार्ड सात में बबेड़ी (राजा का पुरा, हरनाथ का पुरा को छोडकऱ), वार्ड आठ में बिजपुरी, विधरनपुरा, रहला, चंदूपुरा, वार्ड नौ में दबोहा, भटमासपुरा, सालिंगपुरा, वार्ड 11 में पुर एवं शाहपुरा, वार्ड 12 में कुसमार, नालीपुरा, भुजपुरा, धरई को शामिल किया।

वार्ड 13 में कु्हरौआ, खादरगऊघाट, लक्ष्मीपुरा एवं हेवतपुरा, वार्ड 14 में जवासा, वार्ड 15 में मिहोनी, उदोतापुरा, वार्ड 16 में मुडिय़ाखेड़ा, बक्सीपुरा एवं वार्ड क्रमांक 17 में कुरथरा, जामपुरा एवं अतरसूमा को शालिम किया गया है। वर्तमान नगरपालिका क्षेत्र के वार्डों की शुरुआत 18 नंबर से हो रही है। शहर में वार्ड क्रमांक 15, 17, 25, 28, 33 को दूसरे वार्डों में मर्ज कर दिया गया है।

MP News Bhind District(photo:patrika)

नई पक्रिया में क्या बदलाव?

भिंड जिले में हो रहे परिसीमन के तहत वार्ड 39 एवं 35 को दो भागों में बांटा गया है। जबकि वार्ड 24 को पांच, वार्ड 10 को दो एवं वार्ड 11 को तीन हिस्सों में बांटा गया है। ग्रामीण क्षेत्र से 17 वार्ड बनाए गए हैं जबकि नगरपालिका क्षेत्र का पुनर्गठन कर चार वार्ड बढ़ाकर 39 से 43 कर दिए हैं। नगरपालिक निगम के वार्डों की अब कुल संख्या 60 हो गई है।

अनुसूचित जाति की कुल आबादी 58 हजार से अधिक नगरपालिक निगम के नए परिसीमन में नगरीय क्षेत्र में अनुसूचित जाति की कुल आबादी 58 हजार 655 दर्ज की गई है। जबकि अनुसूचित जनजाति की कुल आबादी महज एक हजार 965 है। सामान्य आबादी दो लाख 20 हजार 423 है।

प्रस्ताव शासन को भेजा है

सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। गजट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। -किरोड़ीलाल मीना, कलेक्टर भिण्ड

शासन स्तर पर समन्वय

समयसीमा को देखते हुए शासन स्तर पर समन्वय किया गया, ताकि परिसीमन प्रस्ताव अटकने न पाए।

-नरेंद्र सिंह कुशवाह, विधायक भिण्ड

ये भी पढ़ें

MPPSC: नये साल में बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म

Published on:
01 Jan 2026 02:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर