
Bhind Girl : भिंड में एक युवती की सड़क पर मौत हो गई। युवती की शादी तय हो चुकी है, विवाह के 5 माह पहले यह घटना हो गई। युवती सड़क पर पड़ी दिखी तो लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
भिंड के दबोह क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक युवती की मौत हो गई। वह करीब 19 साल की थी। हाईवे 552 पर फरदुआ मोड़ के पास युवती रोड पर पड़ी थी। उसे इस तरह देख लोग सहायता के लिए दौड़े लेकिन पास आने पर पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी हैं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को खबर की। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त मिलें हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर पड़ी युवती की मौत संदिग्ध है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राहगीरों ने रोड पर युवती को देखकर पुलिस को बुलाया। उसकी पहचान कर ली गई है। परिजनों ने बताया कि 5 माह बाद युवती की शादी होनी थी।
बताया जा रहा है कि युवती गुरुवार को शाम से ही घर से चली गई थी। सुबह करीब 3 बजे फरदुआ मोड़ से गुजर रहे राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़े देखा। लोग युवती की सहायता करने के लिए पास पहुंचे और तत्काल दबोह पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है। उसकी पहचान भी हो गई जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक युवती की शादी तय हो चुकी थी। उसका रिश्ता उत्तर प्रदेश में हुआ था। अप्रेल में शादी होनी थी। सूचना मिलते ही लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही युवती की मौत की असल वजह सामने आएगी। इस बीच युवती की मां जानकारी ली जा रही है। गुरुवार शाम को युवती अचानक घर से क्यों निकली, कहां गई और किसके संपर्क में आई, इसके संबंध में परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
दबोह थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने बताया कि युवती की मौत पर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।