भिंड

MP में सरेआम फायरिंग, पेट्रोल पंप मालिक पर चली अंधाधुंध गोलियां, वीडियो वायरल

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड में दो बदमाशों ने सरेआम पेट्रोल पंप के मालिक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। पंप संचालक के हाथ-पैर में छर्रे लगे हैं। इस मामले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
less than 1 minute read
Aug 31, 2025
petrol pump firing video viral helmet rule bhind mp news
petrol pump firing video viral helmet rule bhind (फोटो- वायरल वीडियो)

petrol pump firing video viral: भिंड के बरोही थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर संचालित सावित्री पेट्रोल पंप संचालक को बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के नियम का पालन कराना महंगा पड़ गया। पेट्रोल देने से मना करने पर दो युवक इतने नाराज हुए कि बंदूक और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली।

पंप संचालक के हाथ-पैर में छर्रे लगे हैं। आरोपियों ने पंप की मशीन के नोजल और शटर में भी गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया। (MP News)

बिना हेलमेट नहीं दिया पेट्रोल तो हो गया विवाद

जानकारी के अनुसार पदमनारायण सिंह नरवरिया ने बताया शनिवार सुबह 4.30 बजे पिता तेजनारायण सिंह नरवरिया पंप पर थे। सात से आठ कर्मचारी भी मौजूद थे। इसी दौरान दो लोग बाइक पर सवार होकर आए। यह हेलमेट नहीं लगाए थे। इस पर उन्हें बताया कि कलेक्टर का आदेश है बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दे सकते। इसी बात पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर दोनों चले गए।

पेट्रोल पंप मालिक पर की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

करीब बीस मिनट बाद दोनों युवक हथियार लेकर आए। एक के हाथ में बंदूक और दूसरे के हाथ में पिस्टल थी। आरोपियों ने गालियां देते हुए फायरिंग शुरु कर दी। पंप पर भगदड़ मच गई। उन्होंने पहले सीधे फायर किए, जिससे शटर में चार गोलियां लगीं। अंदर बैठे पिता तेजनारायण के हाथ-पैर में छर्रे लगे, जिससे वे घायल हो गए। रात में पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
31 Aug 2025 11:50 am
Published on:
31 Aug 2025 11:29 am