भिंड

महिला ने भाजपा नेता पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने बताया बेकसूर, नहीं दर्ज किया केस

MP News: भिण्ड की नई आबादी में महिला ने अपने घर बंटवारे विवाद को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सेन पर मारपीट का आरोप लगाया। तीन देवरों पर FIR दर्ज।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 12:57 PM IST
Woman alleged assault by BJP leader bhind mp news
Woman alleged assault by BJP leader bhind (फोटो- सोशल मीडिया)

MP News: भिण्ड शहर के नई आबादी गली नंबर दो में एक महिला ने घर बंटवारे को लेकर तीन देवर और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन (BJP leader Ravisen Jain) पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला अपने बेटे के साथ सिटी कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस ने जांच उपरांत महिला से मारपीट करने वाले उसके तीनों देवरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं भाजपा नेता को लेकर पुलिस का कहना है कि वह बीच बचाव करने गए थे।

घर बटवारे को लेकर हुआ विवाद, महिला ने लगाया आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे घर में बटवारे को लेकर देवर प्रमोद जैन, बरुण और अमित से विवाद हो रहा था। प्रमोद ने फोन करके रविसेन जैन को बुला लिया। नेताजी ने उन्हें अपशब्द बोलते हुए मारपीट की। वहीं तीनों देवरों ने बेटे अंकित को रोड पर पटककर पीटा। घटना के बाद महिला अपने बेटे के साथ थाने पहुंची और उसने भाजपा नेता सहित चार लोगों पर आरोप लगाए।

भाजपा नेता बोले- आरोप झूठे, बीच बचाव करने गया था

मामले को लेकर भाजपा नेता जैन का कहा है कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। उनके ममेरे भाई की बेटी नेहा की शादी अंकित के साथ हुई है। नेहा को इन्होंने घर से निकाल दिया है। उसी सिलसिले में मैं इनके यहां गया था, जहां आपस में परिवार के लोगों का बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, जिसके कारण मीना उन पर आरोप लगाने लगी।

पुलिस बोली- नेताजी बेकसूर

महिला से मारपीट के मामले में तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। भाजपा नेता बीच बचाव कराने गए थे। उन्होंने मारपीट नहीं की है, इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं की है।- ब्रजेंद्र सिंह सेंगर, टीआई सिटी कोतवाली भिण्ड

Updated on:
9 Oct 2025, 12:57 PM IST
Published on: