दो बच्चों के पिता कपड़ा कारोबारी ने झूठ बोलकर प्यार में फांसा...संबंध बनाते वक्त बनाए वीडियो..
भिंड. भिंड के एक कपड़ा व्यापारी के खिलाफ उसकी ही पूर्व महिलाकर्मी ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद भी कपड़ा व्यापारी उसे उसकी तस्वीरें और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है फिलहाल आरोपी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी कारोबारी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे होने की बात भी सामने आई है।
शादी का वादा कर बनाए संबंध
ग्वालियर के जीवाजीगंज थाना इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय नवविवाहिता प्रियंका (बदला हुआ नाम) ने भिंड के कपड़ा कारोबारी सुनील जैन के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो कपड़ा व्यापारी सुनील जैन के यहां काम करती थी इसी दौरान व्यापारी सुनील जैन ने उसे अपने झांसे में लिया और प्यार का झूठा नाटक कर शारीरिक संबंध बनाए। व्यापारी उसे शादी करने के सपने भी दिखाता जिसके कारण प्रियंका सब सहती रही। लेकिन एक दिन उसे पता चला कि व्यापारी सुनील जैन पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। तो उसने व्यापारी से संबंध रखना छोड़ दिया और नवंबर 2021 में ग्वालियर के जीवाजीगंज में रहने वाले युवक से शादी कर ली।
शादी के बाद भी करने लगा परेशान
प्रियंका (बदला हुआ नाम) ने बताया कि शादी के बाद भी व्यापारी सुनील जैन ने उसे परेशान करना शुरु कर दिया। संबंध बनाते वक्त व्यापारी ने उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर अब वो उस पर फिर से संबंध बनाए रखने का दबाव बना रहा है। जिससे परेशान होकर अब पीड़िता ने ग्वालियर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्योंकि मामला भिंड का है इसलिए ग्वालियर पुलिस ने जीरो पर केस कायमी कर डायरी भिंड पुलिस को भेजी है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।