27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंपाउंडर ने शादी का वादा कर तीन साल तक महिला डॉक्टर से बनाए शारीरिक संबंध

तीन साल बाद जब कंपाउंडर ने शादी करने से इंकार किया तो महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी की कोशिश..  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Aug 2022, 4:31 PM IST

bhopal.jpg

भोपाल. भोपाल में एक महिला डॉक्टर को उसका ही कंपाउंडर शादी का वादा कर तीन साल तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। बीते दिनों जब कंपाउंडर ने डॉक्टर से शादी करने से इंकार किया तो महिला डॉक्टर ने दवाओं का ओवरडोज लेकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिसके कारण उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा और अब वहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में ही महिला डॉक्टर ने पुलिस को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी कंपाउंडर की तलाश शुरु कर दी है।

3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए
जानकारी के मुताबिक शहर के टीला जमालपुरा थाना इलाके के फिरौदनगर इलाके में रहने वाली एक 36 साल की महिला रिहाना (बदला हुआ नाम) यूनानी डॉक्टर है। जिसका कांग्रेस नगर में क्लीनिक है। रिहाना ने बताया कि निशातपुरा के रहने वाले रिहान अली को उसने साल दिसंबर 2019 में अपनी क्लीनिक पर कंपाउंडर रखा था जिससे जल्द ही उसकी अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और कंपाउंडर रिहान ने उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने शुरु कर दिए।


यह भी पढ़ें- एमपी में खतरनाक वायरस की दस्तक से अलर्ट, तड़प-तड़प कर होती है मौत

अब शादी से मुकरा
रिहाना (बदला हुआ नाम) ने बताया कि आरोपी रिहान शादी का वादा कर मार्च 2022 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा लेकिन जब मार्च के महीने में उसने जब रिहान पर शादी का वादा कर दबाव बनाया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद कुछ दिनों तक दोनों के बीच विवाद चला और बीते दिनों रिहाना ने दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके कारण गंभीर हालत में उसे सुल्तानिया जनाना अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को दिए बयान में उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में रैगिंग, छात्र का आरोप सीनियर्स ने जबरदस्ती पिलाई शराब