27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने चेक किया पति का कंप्यूटर तो उड़ गए होश, कई लड़कियों के साथ थे पोर्न वीडियो

ऑनलाइन प्यार के बाद गुजरात के लड़के से की थी शादी...पत्नी से भी संबंध बनाते वक्त बनाता था अश्लील वीडियो..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Aug 2022, 5:50 PM IST

wife_1.jpg

भिंड. ऑनलाइन हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और युवक-युवती ने शादी कर ली। लड़की पति के साथ गुजरात में जाकर रहने भी लगी लेकिन एक साल बाद जब पत्नी ने पति का मोबाइल और कंप्यूटर चेक किए तो पति का अश्लील चेहरा देखकर उसके होश उड़ गए। कंप्यूटर में पति के कई लड़कियों के साथ संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो थे और उनमें उसका भी वीडियो भी था जो पति ने हनीमून के दौरान बनाया था। वीडियो देखने के बाद पति का असली चेहरा जान चुकी पत्नी ने अब पति के खिलाफ पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ऑनलाइन भिंड की लड़की की गुजरात के लड़के से हुआ प्यार
मामला करीब एक साल पुराना है जब भिंड की एक 32 साल की युवती श्वेता (बदला हुआ नाम) की मुलाकात ऑनलाइन गुजरात के बड़ौदरा के रहने वाले मितुल डोसी नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच जल्द ही अच्छी बातचीत होने लगी और एक दूसरे के मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज हो गए। फिर दोनों में फोन पर भी बातचीत होने लगी और बातचीत प्यार में बदल गई। इस दौरान मितुल श्वेता से मिलने के लिए गुजरात से भिंड भी आया और फिर दोनों ने जून 2021 में शादी कर ली। शादी के बाद मितुल उसे हनीमून पर ले गया। श्वेता ने बताया कि पति मितुल शारीरिक संबंध बनाते वक्त उसके वीडियो बनाता था जो उसे अच्छा नहीं लगता था लेकिन मितुल कहता था कि ये वीडियो पर्सनल हैं और उसे इन्हें बनाना पसंद है लिहाजा वो चुप रही।

यह भी पढ़ें- इस शहर के बीच खुलेआम होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 लड़कियां 3 लड़के गिरफ्तार


कंप्यूटर में दिखा पति का अश्लील चेहरा
श्वेता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 6 महीने पहले पति मितुल जेल चला गया। जिसके कारण वो उसका मोबाइल खुद यूज करने लगी। श्वेता ने बताया कि पति का फोन जैसे ही होने उपयोग करना शुरु किया तो उस पर अलग अलग लड़कियों के फोन आने लगे। वो लड़कियां भी मितुल को अपना पति कह रही थीं। जिसके कारण श्वेता को मितुल पर शक हुआ तो उसने मितुल के कंप्यूटर को चेक किया। कंप्यूटर चेक करने के दौरान श्वेता को कई लड़कियों के साथ मितुल के अश्लील वीडियो मिले जिनमें उसके भी वीडियो शामिल थे। खुद के पोर्न वीडियो देखने के बाद श्वेता के सामने पति का अश्लील चेहरा आ चुका था और वो सीधे पुलिस थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- कंपाउंडर ने शादी वादा कर तीन साल तक महिला डॉक्टर से बनाए शारीरिक संबंध