27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर के बीच खुलेआम होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 लड़कियां 3 लड़के गिरफ्तार

महिला सेल पुलिस टीम ने दी दबिश, होटल संचालक के साथ दो मैनेजर भी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Aug 2022, 9:38 PM IST

shahdol.jpg

शहडोल. शहडोल के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस को लंबे समय से होटल में संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर शहर के बीच में एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल से तीन लड़कियों और तीन लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। होटल के संचालक और दोनों मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है।

शहर के बीच चल रहा था सेक्स रैकेट
शहडोल शहर के बस स्टेंड रोड पर संचालित अनमोल होटल में शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने रेड कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को लंबे समय से होटल में देह व्यापार किए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसकी जांच कर शुक्रवार को पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम होटल में पहुंची और होटल से तीन लड़कियों व तीन लड़कों को अलग अलग कमरों से संदिग्ध हालत में पकड़ा। हालांकि पुलिस को देखकर युवक-युवतियों ने भागने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। होटलों के कमरों से आपत्तिजनक सामान मिलने की बात भी सामने आई है। शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि देह व्यापार का ये कारोबार होटल संचालक और उसके दोनों मैनेजरों की देखरेख में ही संचालित किया जा रहा था जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों के नाम शुभम विश्वकर्मा 19 वर्ष निवासी सीधी, मो. साहिद खान निवासी विंध्या कॉलोनी नौरोजाबाद एवं आकाश कुशवाहा निवासी ग्राम किशनपुर थाना ओंतरी ग्वालियर हैं। इनके साथ ही होटल मालिक सुरजीत सिंह निवासी बुढार रोड एवं उसके मैनेजर सूरज सोनी पिता रमाकांत सोनी निवासी पाली, मैनेजर सुशील यादव पिता बाल्मीक यादव निवासी रामपुर नैकिन जिला सीधी एवं अन्य व्यक्ति संतोष यादव को भी पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- शपथ लेते ही नए सरपंच ने शुरु की अड़ीबाजी, 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया


रजिस्टर में नहीं दर्ज की थी जानकारी
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पहुंची पुलिस टीम ने जब जांच की तो यह बात भी सामने आई है कि होटल में उपलब्ध रजिस्टर में सभी युवक-युवतियों की जानकारी दर्ज नहीं की गई थी। साथ ही उनके नाम भी छिपाए गए थे। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगद राशि एवं अनैतिक देह व्यापार में उपयोग की गई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

देखें वीडियो-