भिवाड़ी

कार की चपेट से बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 22 फरवरी को होनी थी शादी

तेज रफ्तार कार ने बाइक के टक्क्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जिसकी फरवरी में शादी होनी थी और वह माता-पिता के इकलोता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2023, 4:13 PM IST
accident_death.jpg

धारूहेडा़@पत्रिका। शाहजहांपुर-रेवाड़ी मार्ग पर गांव भाड़ावास के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक के टक्क्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जिसकी फरवरी में शादी होनी थी और वह माता-पिता के इकलोता था। इस हादसे से घर में शादी से पहले मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार गांव भाड़ावास निवासी 26 वर्षीय तनुज जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीसी रेट वाटर सप्लाई पर कार्यरत था। वह बाइक पर अपने घर लौट रहा था। गांव भाड़ावास के निकट एक कार ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तनुज परिवार में इकलौता था। 22 फरवरी को उसकी शादी होना तय थी। परिजन उसकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे और घर में खुशी का माहौल था। अचानक हुए हादसे के बाद घर में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on: