भिवाड़ी

Bhiwadi Workers Protest : ‘करीब ₹20 हजार चाहिए वेतन…’, राजस्थान के भिवाड़ी में श्रमिकों का उग्र धरना- प्रदर्शन, उद्योग जगत और प्रशासन चिंतित

Bhiwadi Workers Protest : राजस्थान में सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों का आंदोलन लगातार चौथे दिन भी उग्र होता जा रहा है। श्रमिकों का धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें करीब 20 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाए।

2 min read
भिवाड़ी में चौथे दिन भी श्रमिकों का धरना प्रदर्शन जारी। फोटो पत्रिका

Bhiwadi Workers Protest : राजस्थान में सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। मदरसन, सुपराजित, रिलैक्सो, निपेनो के बाद अब दीपक हाउस वेयर एंड टॉयज लिमिटेड कंपनी इस विरोध का प्रमुख केंद्र बन गई है, जहां भिवाड़ी में चौथे दिन भी श्रमिकों का धरना प्रदर्शन जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष बात यह है कि दीपक हाउस वेयर एंड टॉयज लिमिटेड कंपनी, जो छोटे बच्चों के खिलौने बनाने का कार्य करती है, वहां बड़ी संख्या में महिला श्रमिक भी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कंपनी के मुख्य द्वार पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

SDM Kajal Meena : राजस्थान में कौन हैं SDM काजल मीणा ?, दूसरी ही पोस्टिंग में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें इनसाइड स्टोरी

करीब 20 हजार रुपए दिया जाए मासिक वेतन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्तमान वेतन उनकी जीवन-यापन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है, इसलिए उन्हें करीब 20 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाए। श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि कैंटीन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता अत्यंत खराब है। हाल ही में दाल और चावल में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई है, जिससे श्रमिकों में आक्रोश और बढ़ गया है।

अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं

धरना प्रतिदिन सुबह लगभग साढ़े आठ बजे शुरू होकर देर शाम तक जारी रहता है। इस दौरान श्रमिक कंपनी के मुख्य द्वार पर डटे रहते हैं और प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हैं। कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बातचीत का दौर भी जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आ सका है।

भिवाड़ी में चौथे दिन भी श्रमिकों का धरना प्रदर्शन जारी। फोटो पत्रिका

भिवाड़ी के रिलैक्सो चौक पर भी हालात तनावपूर्ण

उधर, भिवाड़ी के रिलैक्सो चौक पर भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। रिलैक्सो और निपेनो कंपनियों के श्रमिकों ने काम बंद कर दिया, वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे गये हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा श्रमिकों से संवाद स्थापित करके स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रमिक असंतोष ने उद्योग जगत और प्रशासन की बढ़ाई चिंता

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ते श्रमिक असंतोष ने उद्योग जगत और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। (वार्ता)

ये भी पढ़ें

CBG Plant : राजस्थान में रसोई गैस संकट का मिला शानदार हल, शादी वाले घरों को मिली बड़ी राहत
Published on:
17 Apr 2026 12:53 pm
Also Read
View All