भोजपुरी

‘कोई फर्क नहीं पड़ता’, MMS लीक मामले पर बोलीं Akshara Singh

इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने एमएमएस लीक मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसको लेकर उनका एक बयान भी सामने आ रहा है। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 2:53 PM IST
MMS लीक मामले पर बोलीं Akshara Singh
MMS लीक मामले पर बोलीं Akshara Singh

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने गानों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनके गानों और फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो एक बेहतरनी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक दमदार सिंगर भी हैं। उनके गानों के वीडियो खूब रिलीज होते हैं, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपने गानों या फिल्मों को लेकर सुर्खियां नहीं बटोर रही हैं, बल्कि अपने MMS को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसको लेकर कहा जा रहा था कि ये वीडियो एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का है। उनकी खूब आलोचना भी हुई थी।

वहीं इस पूरे मामले पर अब एक्ट्रेस का बयान सामने आया है, जिसमें उनका कहना है कि 'अब उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कौन क्या कहता है या क्या करता है'। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं। सबसे पहले तो ये जान लें कि अक्षरा का ये वीडियो काफी पुराना है, जिसको MMS से जोड़ कर शेयर किया जा रहा है।

साथ ही एक्ट्रेस ने इस मामले में बात करते हुए कहा कि 'मुझे नहीं पता कि इस तरह की हरकत किसने की है, लेकिन मुझे इन सारी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कोई कुछ भी बोल रहा है। मैंने वीडियो अभी तक देखा भी नहीं है। मैं वीडियो में दिख रही हूं क्या? पता नहीं कौन यह सब कर रहा है। फिलहाल तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है, जिसको जो करना है करें'।

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री छोड़ने के बाद Lucky Ali ने कहा था 'यहां बदतमीजी बहुत है...'


साथ ही अगर वायरल वीडियो की बात करें तो, उसमें एक्ट्रेस कहती हैं कि 'तंग करके रखा है, जो मुझे पसंद करते हैं वो पसंद करेंगे ही। चाहं मैं जहां पर भी जाऊं, जहां भी काम करूं। सब एक साथ मिलकर ये प्लान बनाओ किसको उठाना है किसको गिराना है'। हालांकि, अक्षरा का ये वीडियो 2 साल पुराना है, जब उनके और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच परेशानियां चल रही थीं।

इतना ही नहीं अक्षरा सिंह के करीबी रंजन सिन्हा ने हाल में एक मीडियो हाउस से बात करते हुए कहा कि 'अक्षरा ने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को पाया है। कुछ लोग उसकी सफलता से काफी दुखी हैं और इस तरह के फेक एमएमएस से उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं'। बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस अपने अपकिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: Malaika-Arjun के रिश्ते पर बोल बुरा फंसे Varun Dhawan!

Published on: