भोजपुरी

नए अवतार में शर्माती दिखीं Akshra Singh, माथे की बिंदी और खुले बालों पर फैंस ने की कमेंट्स की बौछार

Akshra Singh: अक्षरा सिंह ने अपने नए अंदाज से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। अक्षरा का ये सादगी भरा रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है…

less than 1 minute read
Aug 23, 2025
अक्षरा सिंह( फोटो सोर्स: IANS )

Akshra Singh: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने देसी अवतार से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें

तलाक की अफवाहों पर विराम! मैनेजर ने किया खुलासा, क्या फिर साथ आएंगे गोविंदा और सुनीता?

नए अवतार में शर्माती दिखीं Akshra Singh

तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने हरे रंग की कॉटन साड़ी पहनी हुई है, जिस पर छोटे-छोटे सफेद फूलों की कढ़ाई है। उन्होंने ब्लू कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। माथे पर छोटी सी बिंदी, खुले बाल और बालों में सफेद फूलों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को बेहद निखार दिया है। बता दें कि पहली तस्वीर में अक्षरा अपने बालों में फूल लगाती दिख रही हैं और उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है। दूसरी तस्वीर में उन्होंने हल्का सा पीछे मुड़कर कैमरे के लिए पोज दिया है, और तीसरी तस्वीर में वे शर्माते हुए फोटो क्लिक करा रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ कैप्शन

अक्षरा सिंह ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में सिर्फ एक हरे रंग का हार्ट इमोजी शेयर किया है। उनकी इन तस्वीरों को लाखों लोगों ने लाइक किया है और फैंस कमेंट बॉक्स में उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस उन्हें 'ब्यूटीफुल', 'गॉर्जियस' और 'देसी क्वीन' जैसे शब्दों से प्यार जता रहे हैं। अक्षरा सिंह न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके हर लुक को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं, चाहे वो ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न। इस बार उनका ये सादगी भरा देसी अंदाज लोगों के दिलों पर छा गया है।

Updated on:
23 Aug 2025 02:50 pm
Published on:
23 Aug 2025 01:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर