भोजपुरी

Bhojpuri Movie: महापर्व छठ पर आधारित मूवी ‘छठ के बरतिया’ हुई रिलीज, फ्री में देखें यहां

Bhojpuri Movie: छठ व्रत पर आधारित फिल्म 'छठ के बरतिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज।
2 min read
Nov 02, 2024
bhojpuri movie Chhath Ke Baratiya movie released on youtube

Bhojpuri Movie: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर आधारित फिल्म 'छठ के बरतिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है।

छठ के बरतिया की स्टारकास्ट

स्मृति सिन्हा,अंशुमान सिन्हा और माही श्रीवास्तव के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म 'छठ के बरतिया' पहली बार यूट्यूब पर रिलीज की गई है। इस फ़िल्म स्मृति सिन्हा और अंशुमान सिन्हा को पति-पत्नी के रूप में दिखाया गया है, तो वहीं माही श्रीवास्तव छठ माता के रूप में दिख रही हैं जो कभी बुढ़िया माता के रूप में दुखियारी स्मृति सिन्हा की सहायता करती हैं तो कभी अपने असली रूप में यमराज को भी परास्त कर देती हैं। इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते है।

इस फ़िल्म में दर्शाया गया है कि जहां छठ माता अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करती हैं, वहीं वे भक्तों सहायता एवं रक्षा भी करती हैं।फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि फ़िल्म 'छठ के बरतिया' छठी मईया के भक्तों को समर्पित है, जिसमें छठ के व्रत की महिमा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। ये कहानी पूरी तरह से धार्मिक परिवेश में बनाई गई है। इस व्रत को करने के लिए लोग विदेश से भी देश में आते हैं और अपने पूरे परिवार के साथ छठ व्रत मनाते हैं।

छठ के बरतिया के डायरेक्टर

गौरतलब है कि रत्नाकर कुमार प्रस्तुत फिल्म 'छठ के बरतिया' के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव, निवेदिता कुमार हैं। इस फिल्म का कांसेप्ट और प्रोजेक्ट डिजाइन देव पांडेय ने किया है। निर्देशक कन्हैया एस.विश्वकर्मा हैं। डीओपी जगमिंदर हुंदल (जग्गी पाजी), लेखिका सभा वर्मा, गायिका प्रियंका सिंह, आलोक कुमार, अपूर्व प्रियदर्शी, संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार प्यारे लाल यादव 'कवि जी', सभा वर्मा, शेखर मधुर, दुर्गेश भट्ट हैं। एडिटर गुरजेन्ट सिंह हैं।

Updated on:
02 Nov 2024 06:56 pm
Published on:
02 Nov 2024 06:56 pm