14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhojpuri Movie: ‘लॉटरी’ के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा, मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज, इस दिन होगी रिलीज

Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म लॉटरी के ट्रेलर को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

2 min read
Google source verification
bhojpuri movie producer ratnakar kumar on views of mahi srivastava lottery film release date

Bhojpuri Movie: फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म 'लॉटरी' के ट्रेलर को दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। फिल्म 'लॉटरी' का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

लॉटरी का ट्रेलर

तीन मिनिट 8 सेकेंड के इस ट्रेलर में निर्देशक धीरू यादव ने फिल्म की पूरी कहानी को कुछ हद तक बयां कर दिया है। ट्रेलर में दर्शकों को अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का सीरियल किलर रूप देखने को मिल है। इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी और दुबई में भव्य पैमाने पर की गई है।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Film: 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेगी ये एक्ट्रेस, इस फिल्म से होगी धमाकेदार वापसी

भोजपुरी मूवी लॉटरी

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा- ‘लॉटरी का ट्रेलर दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया है, जिसके लिए हमें सोशल मीडिया पर अच्छी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वही आप जब कोई अच्छा सिनेमा दर्शकों के सामने पेश करते हैं। तो हर कोई उसकी प्रशंसा करता है। यही लॉटरी के साथ हो रहा है। इसका ट्रेलर ने दर्शकों अपनी ओर खींचा है। आप सब के इस प्यार के लिए धन्यवाद।’

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Movie: निरहुआ की फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान’ की शूटिंग शुरू, इस एक्ट्रेस के साथ बनी धांसू जोड़ी

लॉटरी की रिलीज डेट 

माही श्रीवास्तव ने कहा- 'लॉटरी का ट्रेलर देखने के बाद लोग मुझसे इसकी रिलीज डेट के बारे में पूछ रहे हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी।अब इस सवाल का जवाब तो मैं नहीं दे सकती हूं। लेकिन इस बात का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि फ़िल्म ने लोगों के मन एक्ससाइटमेंट पैदा कर दी है। ट्रेलर को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। जिसके लिए मैं दर्शकों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं।'

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song 2024: खुशी कक्कड़ का गाना ‘हम रसगुल्ला हई’ रिलीज, एक्ट्रेस इशिता सिंह ने ढाया कहर

रिलीज डेट अभी कंफर्म नहीं हुई है, मगर ऐसा कहा जा रहा है कि इसे छठ के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि फिल्म 'लॉटरी' दर्शकों पर अपनी एक अमित छाप छोड़ने में कामयाब होने वाली है। क्योंकि इसका फिल्मांकन बहुत ही उच्च कोटि का हुआ है। इसके ट्रेलर को मिले रिस्पांस से में बहुत खुश हूं।

लॉटरी की स्टारकास्ट 

वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी के बैनर तले बन रही इस फिल्म में माही श्रीवास्तव, अनिल रस्तोगी, संजय पांडे, विनीत विशाल, सुकेश आनंद, संदीप यादव, काजल त्रिपाठी, महेश आचार्य, सोनाली मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, राव रणविजय, ओमी कश्यप, सीमा मोदी, बृजमोहन यादव, योगेश पांडेय, सोनू कुमार सहित कई कलाकार हैं।