
Bhojpuri Movie: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी नई मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है। आलम ब्रदर्स प्रोडक्शन के बैनर तले दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'बलमा बड़ा नादान' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में की जा रही है।
निर्देशक महमूद आलम ने बताया कि फिल्म 'बलमा बड़ा नादान' पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है। यह फिल्म आम दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। पारिवारिक फ़िल्में आम तौर पर युवा दर्शकों के लिए उपयुक्त होती है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और ऋचा दीक्षित की जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।
फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है, जिसका संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा- ‘फिल्म 'बलमा बड़ा नादान' में काम कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। महमूद आलम एक अच्छे निर्देशक के साथ -साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। आज-कल ज्यादातर फिल्में पारिवारिक बन रही है। यह फिल्म भी पारिवारिक है, जो हमारे सभी दर्शकों को पसंद आएगी।गौतम बुद्ध की नगरी कुशीनगर के निवासी बहुत प्यार और दुलार दे रहे है।’
फिल्म 'बलमा बड़ा नादान’ के निर्माता-निर्देशक महमूद आलम ,लेखक एस के चौहान एवं महमूद आलम ,संगीतकार मधुकर आनंद , छायांकन सुनील अहीर ,डांस मास्टर कानू मुखर्जी हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, ऋचा दीक्षित,संजय पांडे,मनोज टाइगर,विनोद मिश्रा,अनूप अरोड़ा,पुष्पा वर्मा,अंजलि चौहान,विजय महादेव गोस्वामी,कादिर शेख, धामा वर्मा और (बाल कलाकार ) दिनेश मंद मुढ़ी हैं।
Updated on:
10 Oct 2024, 3:37 PM IST
Published on:
10 Oct 2024, 3:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.