
Bhojpuri Song 2024: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ के गाने इन दिनों लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है।
फेमस सिंगर खुशी कक्कड़ और अभिनेत्री इशिता सिंह का लोकगीत 'हम रसगुल्ला हई' रिलीज हो गया है। लोकगीत 'हम रसगुल्ला हई' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'हम रसगुल्ला हई' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में इशिता सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने के गीतकार सूरज सिंह ,जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं।
वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। यहां देखिए ये नया भोजपुरी गीत:
Updated on:
15 Oct 2024, 3:16 PM IST
Published on:
15 Oct 2024, 3:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.